नागबंधम की रिलीज डेट फाइनल
मुंबई। अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी फिल्म नागबंधम 03 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म नागबंधम में विराट कर्ण, नाभा नतेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट फाइनल कर ली गयी है। नागबंधम 03 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तरह तैयार है। जो एक शानदार विजुअल और बेहतरीन सिनेमाई अनुभव का वादा करती है।
हाल ही में फिल्म का टीजऱ भी रिलीज किया गया है, जो एक रहस्यमयी और जादुई दुनिया की शानदार झलक दिखाता है, जिसे बड़े पर्दे पर उतारने का वादा किया गया है। भव्य पौराणिक तत्वों, बेहतरीन वीएफएक्स, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और किरदारों के असरदार पलों के मेल के साथ, यह टीजऱ सिनेमा प्रेमियों के लिए एक शानदार और भव्य विजुअल ट्रीट होने का वादा करता है। यह फिल्म भारत की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से गहराई से जुड़ी हुई है और हमारे देश के गौरवशाली अतीत और स्वर्ण युग से प्रेरित एक कहानी पर आधारित है।


No comments:
Post a Comment