स्टेट हाईवे पर आज से सफर महंगा,ढाई गुना तक बढ़ा टैक्स

बागपत। यूपी के सहारनपुर जिले से गुजर रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर आज से सफर महंगा हो गया है।

 छुटमलपुर के चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर जहां ढाई गुना तक ज्यादा टोल चुकाना पड़ रहा है, वहीं गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे के कोलकी कलां प्लाजा पर वाहनों की श्रेणी के अनुसार 10 से 40 रुपये तक टोल बढ़ गया है। बीती आधी रात से टोल की नई दरें लागू हो गई हैं।

एक्सप्रेसवे के चमारीखेड़ा टोल पर कार से 35 की जगह 85, हल्के व्यावसायिक वाहनों से 55 की जगह 145, बस और ट्रक से 115 की जगह 300, थ्री एक्सल वाहनों से 130 की जगह 330, भारी वाहनों से 185 की जगह 475 और अत्यधिक भारी वाहनों से 220 की जगह 575 रुपये वसूले जा रहे हैं। 24 घंटे के अंदर वापसी करने पर दोनों तरफ के लिए कार को 135, हल्के व्यवसायिक वाहन को 215, बस ट्रक को 455, थ्री एक्सल वाहनों को 490, भारी वाहनों को 710 और अत्यधिक भारी वाहनों को 865 रुपये देने पड़ रहे हैं। मासिक पास के लिए यह राशि क्रमश: 2980, 4810, 10075, 10990, 15800 और 19230 रुपये रहेगी।

गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर कार से 175 की जगह 185, हल्के वाहनों से 265 की जगह 275, ट्रक बस से 525 की जगह 550, भारी वाहनों से 830 की जगह 865 और अत्यधिक भारी वाहनों से 1055 की जगह 1095 रुपये कर दिए गए हैं। 24 घंटे के अंदर वापसी करने पर कार से 275, हल्के वाहनों से 415, ट्रक बस से 825, भारी वाहनों से 1295, अत्यधिक भारी वाहनों से 1645 रुपये वसूले जाएंगे। मासिक पास के लिए यह राशि क्रमश: 6095, 9200, 18290, 28825 और 36585 रुपये रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts