नर्सिंग की छात्रों को बीएलएस का  दिया गया प्रशिक्षण 

मेरठ। महावीर विवि के फैकल्टी ऑफ नर्सिंग में सोमवार को  मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के सहयोग से बीएलएस -बेसिक लाईफ सपोर्ट  कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में मरीज की जान बचाने से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई तथा इसकी हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस भी कराई गई।



कार्यक्रम का शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो.(डॉ.) सर्वोत्कम दीक्षित द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मेदांता हॉस्पिटल से आए विशेषज्ञ अनिमेष एवं शैंकी डागर ने विद्यार्थियों को सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) सहित Basic Life Support की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया।इस अवसर पर विभाग के प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी होती हैं, क्योंकि इनके माध्यम से वे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों की जान बचाने के लिए आवश्यक जीवनरक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।कार्यक्रम में फैकल्टी ऑफ नर्सिंग के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts