एक करोड़ के जेवर ठगी में चार बदमाश गिरफ्तार, 80 लाख का माल बरामद

-18 फरवरी गिरोह रघुनंदन सर्राफ से एक करोड़ रुपये के जेवर ठग कर ले गया था

-ठगी के बाद हुआ था हंगामा, मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

मेरठ। रघुनंदन सर्राफ के शो रूम से हुई एक करोड़ जेवर ठगी का पुलिस ने राजफाश किया है। गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 80 लाख जेवर, नकदी और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। गिरोह का मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। मास्टरमाइंड खुद को सेना में बताया कर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। उसकी तलाश में स्वाट टीम लगी है।

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, आबू लेन स्थित आबू प्लाजा में शहर के प्रतिष्ठ सर्राफ रघुनंदन सर्राफ का शो रूम है। 18 फरवरी को उनके शोरूम में एक करोड़ के जेवर की ठगी हुई थी। हालांकि उनको रुपया मिल गया था, लेकिन आधे घंटे बाद इस मामले में उस समय पेंच फंस गया था कि जब शो रूम में एक करोड़ की एट्री नहीं करने पर कारोबारी प्रवीण कुमार ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले की जांच की तो पता चला ठगों ने एक तीर से दो शिकार किए है। इसके बाद एसएसपी अविनाश पांडेय ने पूरे मामले के राजफाश के लिए स्वाट सहित छह पुलिस टीमों का गठन किया गया था। शोरूम के मालिक तन्मय अग्रवाल की तहरीर पर ठगी का मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने एक हजार सीसीटीवी फुटेज खंगाली

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, एक करोड़ के जेवर की ठगी में शामिल गिरोह तक पहुंचने के लिए पुलिस की टीम ने एक हजार से अधिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बदमाशों की पहचान होने के बाद टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। उन्होंने बताया, शनिवार को एक सूचना के आधार पर स्वाट और सदर बाजार थाने की टीम ने चार आरोपी राजा वीर व निशांत उर्फ राजा निवासीगण गालन्द गांव थाना पिलखुवा जिला हापुड़, सचिन कुमार निवासी कुसावली निहाल मोहल्ला थाना सरधना, पंकज निवासी गुलाब सिंह चौक मोहल्ला खजानचियान थाना सिटी नगर जिला हिसार (हरियाणा) को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 80 लाख के जेवर, 89 हजार 500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की, जबकि मास्टरमाइंड कृष्ण तिवारी, सचिन दत्त शर्मा व एक अन्य बदमाश फरार है, जिनकी तलाश में स्वाट टीम दबिश दे रही है।

ऐसे फंसाया था जाल में

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, जांच के दौरान पता चला की मास्टरमाइंड कृष्ण तिवारी खुद को सेना में बता कर लोगों से पहले भी ठगी कर चुका है। किसी तरह वह कारोबारी प्रवीण कुमार के संपर्क में आया। कारोबरी प्रवीण ने एक करोड़ की आरटीजीए कराने की बात कृष्ण तिवारी से की थी। यहीं से गिरोह ने एक करोड़ के जेवर की ठगी का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक कृष्ण तिवारी व सचिन दत्त शर्मा ने पंकज भारद्वाज को कृष्णा बनाकर रघुनंनद सर्राफ के यहां जेवर खरीदने के लिए भेजा था। मास्टरमाइंड ने दोनों ही पार्टी को कृष्णा नाम बताकर भ्रमित कर एक करोड़ के जेवर की ठगी को अंजाम दिया था। चारों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।   


No comments:

Post a Comment

Popular Posts