यूटयूबर अनुराग डोभाल हादसे में घायल
गंभीर अवस्था में दिल्ली रेफर किया गया
मेरठ । शनिवार को देहरादून के बिग बॉस 17 फेम और फेमस मोटोव्लॉगर अनुराग डोभाल उर्फ यूके07 राइडर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों ही यूट्यूबर ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने सबको हैरान कर दिया।टयूबर अनुराग डोभाल का परततापुर के पास टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में घायल हो गये। उन्हें गंभीर अवस्था में सुभारती मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है।
पिछले दिनों ही अनुराग ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अनुराग डोभाल एक फेमस यूट्यूबर भी हैं और यूट्यूब पर UK07 राइडर नाम से जाने जाते हैं। कुछ दिन पहले ही अनुराग ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए और उन्होंने ये भी कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी उनके परिवार की होगी। इसी दौरान उन्होंने अपने परिवार पर उन्हें मेंटली टॉर्चर करने के भी आरोप लगाए थे। अब अनुराग का एक और वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि अनुराग ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ही सुसाइड की कोशिश की है।
इंस्टाग्राम लाइव के दौरान की सुसाइड की कोशिश?
अनुराग डोभाल हाल ही में एक हादसे का शिकार हो गए और ये सब तब हुआ जब वह इंस्टाग्राम पर लाइव थे और हजारों लोग इस लाइव के दौरान उनसे जुड़े थे। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ही अनुराग ने अपनी कार की रफ्तार बढ़ा दी और अचानक कार मोड़ दी, जिससे उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब ये सवाल उठ रहे हैं कि ये महज एक हादसा था या फिर उन्होंने खुद ही अपनी जान लेने की कोशिश की है?
150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर चला रहे थे गाड़ी
ये पूरी घटना उस वक्त हुई जब वह इंस्टाग्राम पर वाइव थे। लाइव के दौरान ही अनुराग ने अचानक कार की रफ्तार बढ़ा दी और कार की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को पार कर गई। लाइव के दौरान अनुराग कहता हैं- 'अगले जन्म आऊं तो मम्मी प्यार दे देना बस, बहुत जरूरत थी प्यार की। हिम्मत भी बहुत थी। लोग ही नहीं बचे की किसी को कॉल करूं। लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव।' इसके बाद मेरठ एक्सप्रेसवे पर ही अनुराग की कार अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से टकरा गई।
मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल अनुराग को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूट्यूबर का फिलहाल इलाज चल रहा है और बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। बता दें, पिछले कुछ समय से अनुराग अपने पारिवारिक जीवन को लेकर परेशान चल रहे हैं और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। अनुराग ने पिछले दिनों ही इंस्टाग्राम लाइव के दौरान इसका जिक्र किया था और लाइव के दौरान उन्होंने कहा था- 'ये मेरा आखिरी वीडियो है।' ऐसे में अब इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुई घटना को लेकर आत्महत्या की कोशिश की आशंका जताई जा रही है।


No comments:
Post a Comment