आधी रात के बाद पाक का अफगानिस्ततान पर हमले में 400 लोगों की मौत
अचानक बमबारी से दहल उठा काबुल
काबुल,एजेंसी। पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग जारी है. कभी डूरंड लाइन पर झड़प तो कभी हवाई हमले से दोनों देश में खौफ का माहौल है।पाकिस्तान और अफगानिस्तान अब एक-दूसरे पर खूब बम बरसा रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने सोमवार की रात को अफगानिस्तान में एक और बड़ी एयरस्ट्राइक की । पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान में लाशें बिछ गई । पाकिस्तान ने काबुल में एक अस्पताल पर हवाई हमला कर बमबारी की । तालिबान के प्रवक्ता ने बताया कि काबुल के नशा केंद्र वाले अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले में कम से कम 400 लोग मारे गए हैं और लगभग 250 घायल हुए हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तालिबान सरकार ने कहा कि पाकिस्तानी हवाई हमले में अस्पताल का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक 400 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सैकड़ों लोग घायल हैं। तालिबान ने इस अटैक की निंदा की है। इस बीच पाकिस्तान ने अफगान सरकार के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है। पाकिस्तान ने कहा है कि काबुल में किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया।
दरअसल, यह कथित हमला अफगान अधिकारियों के उस बयान के कुछ ही घंटों बाद हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों पक्षों के बीच उनकी साझा सीमा पर गोलीबारी हुई। उस गोलीबारी में में अफगानिस्तान में चार लोग मारे गए। यह घटना ऐसे समय में हुई जब इन पड़ोसी देशों के बीच वर्षों बाद हुई सबसे घातक लड़ाई का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका था।
रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने हाल ही में काबुल के 9वें पुलिस जिले में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र पर हमला किया था। जिससे भारी जान-माल का नुकसान हुआ. इस बीच अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान से बदला लेने की कसम खा ली है।


No comments:
Post a Comment