मोतिहारी में एसटीएफ ने कुख्यात बदमाश कुंदन व प्रियांशु ढेर
मुठभेड़ में एटीएफ का एक जवान भी हुआ शहीद , गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा मोतिहारी
मोतिहारी। बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया गया है। पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना के रामडीहा गांव में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो अपराधी कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे मारे गए। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान राम यादव शहीद हो गए। बताया जाता है कि कुंदन ठाकुर ने पिछले दिनों चकिया थाना की पुलिस को धमकी दी थी। मोतिहारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुंदन ठाकुर पर कई मामले दर्ज थे और वह एक कुख्यात अपराधी था। पुलिस ने इनके पास से 1 करबाइन, 2 पिस्टल और कट्टा बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतिहारी एसटीएफ को जानकारी मिली के कुख्यात बदमाश कुंदन ठाकुर व प्रियांशु दुबे किसी घटना को अंजाम देने वाले है । तभी एसटीएफ ने चकिया थान के रामडीहा गांव में दोनो बदमाशों की घेराबंदी कर ली। एसटीएफ ने दोनो बदमाशों को सरेडंर करने के कहा। जिस पर दोनो बदमाशों ने एसटीएफ पर फायरिंग कर दी। जिस पर जवाबी कार्रवाई में दोनो बदमाशों को गोली लग गयी। इस दौरान एटीएफ का जवान राम यादव भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गया। आनन फानन में तीनो को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन की उपचार के दौरान मौत हो गयी।
बता दें कि एक दिन पहले ही मोतिहारी के चकिया थाना के अपर थाना अध्यक्ष गौरव कुमार के फोन पर नेपाल के नंबर से फोन पर धमकी दी गई थी. फोन करने वाला एक युवक अपने आप को कुंदन ठाकुर बता रहा था और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कुछ दिनों बाद अपराधी और पुलिस के मुठभेड़ में 15 पुलिस को मारने की खुली धमकी दे रहा था।


No comments:
Post a Comment