राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र मोदीपुरम में 3 दिवसीय पी.एम.एफ.एम.ई. प्रशिक्षण प्रारम्भ

  मेरठ ।  खाद्य प्रसंस्करण विभाग  अन्तर्गत 17 मार्च 2026 से  19  तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम का राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र मोदीपुरम मेरठ में भारत सरकार की योजना अन्तर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पी.एम.एफ.एम.ई) प्रशिक्षण वोकल फॉर लोकल आधारित प्रशिक्षण खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में सूक्ष्म उद्योगो को बढावा देने और बेरोजगारी दूर करने हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। प्रशिक्षण का उद्दघाटन फीता काटकर  हरेन्द्र कुमार जाटव सदस्य, एस.सी/एस.टी. आयोग द्वारा प्रशिक्षाथीयों को प्रशिक्षण किट वितरण करते हुए किया गया। 

इस अवसर पर डा. दीपाली मुदगल सहायक प्रोफेसर सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मोदीपुरम मेरठ, विषय विशेषज्ञो श्री नरेन्द्र सिंह (सेवा निवृत्त) प्रभारी,  सुशील कुमार सिरोही (सेवा निवृत्त) प्रभारी, प्रवेन्द्र कुमार (सेवा निवृत्त) प्रभारी,  अनुरुद सिंह प्रभारी, नोएडा, अनिल कुमार प्रशिक्षक कैनिग,  विकास कुमार क्षेत्रीय प्रबंन्धक भारतीय स्टेट बैक,  रवि शर्मा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी,  दिपांशु सिंघल डी.आर.पी. आदि द्वारा अपने विषय पर व्याख्यान देते हुए संचालित किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन  देशमुख कुमार, प्रभारी गाजियाबाद द्वारा सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन  प्रेमलता प्रभारी, राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र मोदीपुरम मेरठ द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में  सत्यप्रकाश, संयोग कुमार एवं 30 लाभार्थियो ने प्रतिभाग किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts