- वेंक्टेश्वरा संस्थान की सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की अध्यक्षा प्रो. मधु चतुर्वेदी को राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने हिन्दी सलाहकार समिति का सदस्य किया नामित

- यह सम्मान केवल डाॅ. मधु चतुर्वेदी या श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय का ही नहीं, बल्कि पूरी मातृशक्ति का सम्मान है-  सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष वेंक्टेश्वरा समूह

 प्रो.मधु चतुर्वेदी द्वारा रचित महाकाव्य ’’देवयानी’’ विश्व में किसी भी महिला द्वारा रचित प्रथम महाकाव्य है जिसे विश्वविद्यालय गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’’ में दर्ज करने के लिए दावा पेश करेगा- डाॅ. राजीव त्यागी, प्रति कुलाधिपति 

- किसी बड़े पद पर आपका मनोनयन या कोई बड़ा सम्मान मिलने से संस्थान, समाज एवं देश के प्रति आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है- प्रो. (डाॅ.) मधु चतुर्वेदी, प्रोफेसर मानविकी एवं अध्यक्षा विश्वविद्यालय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ 

   मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में वेंक्टेश्वरा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की अध्यक्षा प्रो.मधु चतुर्वेदी को  राज्यपाल  आनन्दीबेन पटेल द्वारा हिन्दी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किये जाने पर संस्थान में एक शानदार अभिनन्दन व सम्मान समारोह आयोजित कर प्रो. मधु चतुर्वेदी को शाॅल, गंगाजल, तुलसी पौधा, पगड़ी एवं सम्मान चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन सुधीर गिरि ने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत उपलब्धि संस्थान के लिए सम्मान की बात नहीं है बल्कि पूरी मातृशक्ति के सम्मान एवं गौरव का मनोनयन है। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के डाॅ. सी.वी. रमन सभागार में ’’अभिनन्दन समारोह’’ का शुभारम्भ प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, प्रो. मधु चतुर्वेदी, प्रभारी कुलपति युवराज सिंह, विख्यात साहित्यकार व ओज के हस्ताक्षर डाॅ. राहुल अवस्थी, कुलसचिव डाॅ. पीयूष कुमार पाण्डेय आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवित करके किया। 

प्रतिकुलाधिपति डाॅ.राजीव त्यागी ने कहा कि आज मातृशक्ति प्रत्येक क्षेत्र में  ना सिर्फ पुरूषों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर कदमताल कर रही है, बल्कि कला, साहित्य, स्पोर्टस, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, शोध व नवाचार समेत सभी क्षेत्रों में उनसे चार कदम आगे है। पिछले एक दशक में वेंक्टेश्वरा संस्थान ने मातृशक्ति की उपलब्धियों के बल पर दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियाँ की है। 

अभिनन्दन समारोह को वरिष्ठ कवि डाॅ. राहुल अवस्थी प्रभारी कुलपति युवराज सिंह, कुलसचिव प्रो.पीयूष कुमार पाण्डेय आदि ने भी सम्बोधित किया। 

इस अवसर पर ग्रुप एडवाईजर प्रो.आर.एस. शर्मा, डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ. थाॅमस, डाॅ.एस.के.श्रीवास्तव, डाॅ. ओमप्रकाश गोसाई, डाॅ.सुमन, डाॅ.नीतू पंवार, डाॅ. आरती, डाॅ. ज्योति, डाॅ. विकास पाण्डेय, डाॅ. रीना जोशी, डाॅ. श्रीराम गुप्ता, डाॅ.स्नेहलता, दीक्षा, मारूफ चौधरी, एस.एस. बघेल, विशाल शर्मा मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ. पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts