धुरंधर-2 फिल्म देखकर निकले उप निरीक्षकों में दिखा जोश
पुलिसकर्मियों के लिए दो हॉल किए गए बुक, सरकारी वाहनों से मल्टीप्लेक्स पहुंचे सभी
मेरठ। एसएसपी अविनाश पांडे की अनोखी पहल ने गुरुवार को मेरठ पुलिस के 2023 बैच के उप निरीक्षकों में देश सेवा का जज्बा पैदा करने का काम किया। उन्होंने उप निरीक्षकों को धुरंधर 2 फिल्म दिखाई। फिल्म देखकर निकले उप निरीक्षकों में गजब का उत्साह और देश सेवा का जज्बा साफ दिखाई दिया।
वेव सिनेमा के हॉल की क्षमता 464 दर्शकों की थी लेकिन वहां 420 पुलिसकर्मी फ़िल्म देखने पहुंचे। एसएसपी अविनाश पांडे के जाने के बाद एएसपी आतंरिक्ष जैन ने पूरी व्यवस्था को संभाला। शो 11 बजकर 15 मिनट पर शुरू और 3 बजकर 15 मिनट पर खत्म हुआ।
खाने के लिए अंदर ही व्यवस्था
12 बजकर 55 मिनट पर धुरंधर 2 का इंटरमिशन हुआ। जैसे ही दरवाजे खुले सभी उपनिरीक्षक बाहर आने लगे लेकिन एएसपी अंतरिक्ष जैन ने उप निरिक्षकों को रोक लिया और उन्हें वहीं पर जूस के पैकेट, समोसा और पानी की छोटी बोतल की व्यवस्था कराई।
इंटेलिजेंस की भूमिका ने प्रभावित किया
उप निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया की फिल्म में इंटेलिजेंस की भूमिका ने काफी प्रभावित किया है। उनके ऑपरेशंस के बारे में जानकारी मिली जो काफी हैरान करने वाली थी।
उप निरीक्षक कमल किशोर ने कहा कि फिल्म में यूपी के कई चर्चित मामले भी दिखाए गए हैं। पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार का भी रोल दिखाया गया है जो अतीक अहमद के समय का था।
युवाओं को जरूर देखनी चाहिए यह फिल्म
उपनिरीक्षक सूरज मुद्गल ने कहा कि यह फिल्म सभी को इंस्पायर करने वाली है। हर व्यक्ति को यह फिल्म देखनी चाहिए। देश के लिहाज से यह फिल्म बनाई गई है।
उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहां कि धुरंधर-2 को देखकर पुलिसकर्मी भी धुरंधर बनेंगे। बहुत सारी बातें इसमें ऐसी हैं जिन्हें हर किसी को अपनाना चाहिए। कहा कि यह मूवी धर्म, साहस, बलिदान और फ़र्ज सिखाती है। किस समय पर हमें क्या निर्णय लेना चाहिए, यह भी सीखने को मिला है।
फिल्म को दिखाने का अपना एक उद्देश्य
अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार इस फिल्म को यूपी पुलिस के दरोगाओं को दिखाने का उद्देश्य खास रह है। अफसरों का मानना है कि यूपी पुलिस के प्रत्येक पुलिसकर्मी को इसे देखना चाहिए ताकि वह पुलिस की जिम्मेदारी, खाकी के महत्व और उसकी समाज में भूमिका को समझ सकें।
फिल्म से यूपी पुलिस का गहरा कनेक्शन
दरअसल, धुरंधर 2 फिल्म से यूपी पुलिस का गहरा कनेक्शन है। इस फिल्म में प्रयागराज के माफिया रहे अतीक अहमद जैसा दिखने वाला किरदार है। फिल्म में उसे आतिफ़ अहमद नाम दिया गया है। इसके अलावा यूपी के पूर्व डीजीपी का भी इस फिल्म में मजबूत किरदार दिखाया गया है।
सरकारी वाहनों से पहुंचे मल्टीप्लेक्स
इससे पूर्व एसएसपी अविनाश पांडे के अलावा कुछ अन्य पुलिस अधिकारी और सभी उप निरीक्षक सरकारी वाहनों से दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल पहुंचे। यहां वेव सिनेमा में दो हॉल बुक किए गए थे, जहां केवल पुलिसकर्मियों ने धुरंधर 2 फिल्म का आनंद लिया।
बदला बदला नजर आया शॉप्रिक्स मॉल
आमतौर पर शॉप्रिक्स मॉल के बाहर लोगो का जमावड़ा देखने को मिलता है। लेकिन क्योंकि पुलिसकर्मी आज खुद मूवी देखने आ रहे थे तो हालात बदले बदले नजर आए। SSP अविनाश पांडे और अन्य अफसरो के पहुंचने से पहले ही सीओ ब्रह्मपुरी और थाना पुलिस वहां व्यवस्था बनाते दिखाई दिए। 2023 बैच के दरोगा वहां पहुंचते रहे और उनको सिटिंग अरेंजमेंट के साथ हाल में बैठा दिया गया।
बोले एसएसपी
एसएसपी अविनाश पांडे ने कहा कि फीडबैक से चीजें हमेशा अच्छी होती हैं। कोई भी मीटिंग होती है। उसके बाद ब्रीफिंग की जाती है। उद्देश्य केवल यही होता है कि उन तक संदेश पहुंचे। कॉमन प्लेटफार्म की उपनिरीक्षकों ने मांग की थी। ताकि फीडबैक लेकर पुलिसिंग से जुड़ी चीजों को समझाया जा सके। इसलिए संयुक्त रूप से यह फिल्म दिखाई गई थी।


No comments:
Post a Comment