विश्व क्षय रोग दिवस पर 26 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत के प्रधानों को किया सम्मानित 

निक्षय मित्र-वरीना फाउण्डेशन द्वारा टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान करने के लिए सम्मानित किया

 मेरठ।प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान को धरातल पर उतारने और जनपद मेरठ को स्वास्थ्य के क्षेत्र में टीबी मुक्त बनाने के उदेश्य से जिला पंचायत ऑफिस  में जिलाधिकारी  डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में ’’विश्व क्षय रोग दिवस’’ के अवसर पर एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत पहल के तहत टीबी मुक्त होने वाली 26 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा समारोह को सम्बोधित कर बताया गया कि ग्राम प्रधानों की भुमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। जिन पंचायतों ने अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत स्कीनिंग, समय पर टीबी उपचार और पोषण सहायता सुनिश्चित कर पंचायतों को टीबी मुक्त करने के मानकों को पूरा किया है, वे अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणा श्रोत है। जिलाधिकारी ने चयनित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

जिलाधिकारी द्वारा निक्षय मित्र-वरीना फाउण्डेशन द्वारा टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। उन्होनें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह टीबी मुक्त हो चुकी ग्राम पंचायतों की सफलता को बरकरार रखें व अन्य ग्राम पंचायतों को भी इस अभियान से जोडकर जागरूक करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी,  नूपुर गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अशोक कटारिया, जिला क्षय रोग अधिकारी, डॉ. विपुल कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. गजेन्द्र, सिंह एवं जिला पंचायत राज अधिकारी, विरेन्द्र सिंह व स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहें।

अधिकारियों ने साझा किया कि स्वास्थ्य विभाग, पंचायत राज विभाग और ग्रामीणों के आपसी समन्वय से जनपद मेरठ टीबी मुक्त होने की दिशा में अग्रसर है तथा जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा टीबी मरीजो को पोषण पोटली प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में निक्षय मित्र के रूप में जुडने हेतु आहवान किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा समस्त एन.टी..ई.पी. स्टाफ एवं ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts