प्लेसमेंट ड्राईव में 240 युवाओं को मिला रोजगार

 नियुक्ति पत्र पाकर छात्रों के चेहरे खिले 

 -कौशल, अवसर और संभावनाओं का संगम बना वेंकटेश्वरा का “ग्लोबल एच0आर0 मीट / प्लेसमेंट ड्राइव- 2026” दो दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव में 100+ कंपनियों की भागीदारी, 240 युवाओं को मिला रोजगार । “ग्लोबल एच.आर. मीट / प्लेसमेंट ड्राइव- 2026” का शानदार समापन 

-भारतीय युवा शक्ति आज संभावनाओं के स्वर्णिम दौर में खड़ी है । यदि युवा अपने कौशल को समय की बदलती मांगों के अनुरूप निरंतर विकसित करते रहें, तो उनके लिए सफलता की कोई सीमा नहीं है । अवसर केवल देश तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी दुनिया उनके स्वागत के लिए तैयार है। आवश्यकता है आत्मविश्वास, निरंतर सीखने की लगन और स्वयं को हर दिन बेहतर बनाने की । जो युवा समय के साथ खुद को अपडेट रखते हैं, वही भविष्य की दिशा तय करते हैं ।-  सुधीर गिरि,

-यह समय चुनौतियों से घबराने का नहीं, बल्कि अपनी क्षमताओं को पहचानकर उन्हें निखारने का है । आज भारत जिस तेजी से वैश्विक अर्थव्यवस्था में अग्रणी स्थान की ओर बढ़ रहा है, वह हर युवा के लिए एक अवसर है, कुछ बड़ा करने का, कुछ अलग करने का, संदेश साफ है-खुद को निखारिए, अवसर आपके सामने खुद आएंगे ।- डॉ. राजीव त्यागी, प्रति कुलाधिपति,

-देश भर के प्रतिष्ठित संस्थानों के एच.आर. विशेषज्ञों की सहभागिता से आयोजित यह समिट और सेवा योजन अभियान युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलते हुए उन्हें उज्ज्वल करियर की दिशा में सशक्त अवसर प्रदान करेगा - सी.ए. युवराज सिंह,

-दो दिवसीय एच. आर. मीट एवं प्लेसमेंट ड्राइव के समापन दिवस, शनिवार को भी उत्साह अपने चरम पर रहा, जहां देश की चार दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराते हुए आयोजन को सफल बनाया ।- प्रो. (डॉ.) पीयूष कुमार पाण्डेय

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विचि  में आयोजित दो दिवसीय “ग्लोबल एच.आर. मीट / प्लेसमेंट ड्राइव–2026” का भव्य और  समापन हो गया । समापन दिवस पर आईटी, मैनेजमेंट, हेल्थ सेक्टर, डेयरी एवं फूड्स प्रोसेसिंग, फार्मा और नर्सिंग सहित 50 से अधिक प्रतिष्ठित संस्थानों के एचआर हेड्स एवं निदेशकों ने सक्रिय भागीदारी की । पैनल डिस्कशन, लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व विकास सत्रों के माध्यम से लगभग 1200 प्रतिभागियों में से 422 युवा अंतिम चरण तक पहुंचे, जिनमें से 240 युवाओं का चयन अंतिम साक्षात्कार के उपरांत कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए । विशाल कैंपस ड्राइव की सफलता पर वेंकटेश्वरा समूह के अध्यक्ष  सुधीर गिरि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के स्किल्ड भारतीय युवाओं के लिए देश-विदेश में सम्मानजनक रोजगार के असीम अवसर मौजूद हैं, आवश्यकता केवल इस बात की है कि वे स्वयं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार की बदलती मांगों के अनुरूप लगातार तैयार और अपडेट रखें ।



श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डॉ. सी. वी. रमन सभागार में आयोजित दो दिवसीय “ग्लोबल एच.आर. मीट / प्लेसमेंट ड्राइव-2026” का भव्य समापन हुआ । इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, प्रभारी कुलपति श्री युवराज सिंह, कुल सचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय एवं विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों से आए एच.आर. प्रतिनिधियों ने कैंपस ड्राइव के तहत चयनित 240 प्रतिभाशाली युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत की । देश भर की विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों से आए एच.आर. प्रमुखों एवं प्रबंधकों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के डीन एवं फैकल्टी के साथ समन्वय करते हुए कुल 1200 छात्र-छात्राओं में से 240 अभ्यर्थियों का चयन किया । यह चयन समूह चर्चा, लिखित परीक्षा, व्यक्तित्व परीक्षण एवं साक्षात्कार जैसे बहुस्तरीय और प्रतिस्पर्धात्मक चरणों के माध्यम से किया गया, जिसके पश्चात चयनित युवाओं को विभिन्न पदों पर नियुक्ति पत्र सौंपे गए ।

विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने प्रभारी कुलपति युवराज सिंह एवं कुल सचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय के साथ विभिन्न कंपनियों से आए एचआर प्रबंधकों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए उनका अभिनंदन किया ।

इस अवसर पर डीन एकेडमिक डॉ. राजेश सिंह, एच.आर. हेड कुलदीप सिंह, पीआरओ डॉ. श्रीराम गुप्ता, डॉ. नीतू पंवार, डॉ. शिल्पा रैना, डॉ. आशिया वाहिद, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. सुमन, डॉ. सचिन टूटू, डॉ. पारस जामवाल, डॉ. पुनीत, डॉ. राजवर्द्धन, डॉ. आशुतोष, डॉ. अश्विनी सक्सेना, डॉ. एस.के. श्रीवास्तव, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश गोसाई, डॉ. धीरज, डॉ.ऐना ऐरिक ब्राउन, डॉ. रीना जोशी, डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. योगेश्वर, डॉ. थॉमस, डॉ. राम कुमार, डॉ. विवेक सचान, डॉ. विकास पाण्डेय, डॉ. मनीष, डॉ. मंजरी राणा, डॉ. स्नेहलता, डॉ. रिषभ, डॉ. बृजकिशोर,  कृष्ण कान्त गुर्जर, एस.एस बघेल, प्रांशूल सेठी, अनुषा कर्णवाल, निशा, रिया, हरप्रीत, शील भद्र, अरविन्द, प्रशान्त, सोनू सैनी, आदेश सिंह, मेरठ परिसर से डॉ. पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts