यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा2025 जिले के तीन युवाओं ने मेरठ का नाम किया रोशन
किसान के बेटे को मिली ऑल इंडिया रैंक-395 , मुस्कान की 828 वीं रैंक व हर्ष नेहरा की 74वीं रैंक
मेरठ। शुक्रवार का दिन मेरठ के युवाओं के लिए खुशी का दिन लेकर आया। यूपीएससी द्वारा जारी परीक्षा के रिजल्ट में मेरठ के 3 युवाओं ने चयनित होने पर मेरठ का नाम रोशन किया है। परीक्षा में सफलता पाने वालों में भगवतपुरा की मुस्कान, सरधना के बहादुरपुर गांव के हर्ष नेहरा और शास्त्रीनगर के तुषार गिरी हैं। रिजल्ट आते ही तीनों युवाओं के घर बघाई देने वाले लोगों की भीड़ लग गई है। तीनो युवाओं के चयनित होने पर परिजन खुशी से फुले नहीं समा रहे है।
395 रैंक पाने वाले तुषार गिरि मूल रूप से किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव खटकी के निवासी हैं। उनका परिवार वर्तमान में मेरठ के शास्त्रीनगर में रहता है। उनके पिता शशिभूषण गिरि केंद्रीय विद्यालय में वाइस प्रिंसिपल हैं, जबकि माता नीता रानी गृहिणी हैं। बेटे की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। इंटरव्यू के दौरान बोर्ड ने उनसे पहला सवाल उनके जीवन दर्शन (लाइफ फिलॉसफी) को लेकर पूछा था। तुषार ने इसका संतुलित और प्रभावशाली उत्तर दिया, जिससे बोर्ड के सदस्य काफी प्रभावित हुए और आखिरकार उन्हें सफलता मिली। तुषार को यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली है। उन्होंने मुख्य परीक्षा में दर्शनशास्त्र (फिलॉसफी) को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था।
केंद्रीय विद्यालय से लेकर एनआईटी पटना तक की पढ़ाई
तुषार ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय मेरठ से पूरी की, जहां उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने एनआईटी पटना से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका चयन प्रतिष्ठित कंपनी एलएंडटी (L&T)में हो गया, जहां उन्होंने कुछ समय तक नौकरी भी की।
खिलाड़ी भी हैं तुषार
तुषार की सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। उनके पिता शशिभूषण गिरि ने खुशी में घर पर ढोल-नगाड़े बजवाकर बेटे का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एक पिता के लिए इससे बड़ा गर्व का क्षण नहीं हो सकता। तुषार आध्यात्मिक चिंतन से भी गहराई से जुड़े हुए हैं। वे योगी परमहंस के विचारों से काफी प्रभावित हैं और उनकी आत्मकथा उनकी पसंदीदा किताबों में शामिल है। स्कूल के दिनों में तुषार एक उत्साही क्रिकेट खिलाड़ी भी रहे हैं और वे मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में नियमित अभ्यास किया करते थे। तुषार बताते हैं कि सिविल सर्विसेज में जाना उनका बचपन का सपना था। हालांकि इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने कुछ समय उद्योग जगत में अनुभव लेने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने पूरी तरह से यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। तुूषार गिरी के यूपीएससी में चयन होने पर धर्म वेदा इंटरनेशनल स्कूल की ओर से प्रधानाचार्य डा. शिप्रा सक्सेना, कमला सक्सेना ,इरा सक्सेना ने उन्हें बधाई दी है।
हर्ष नेहरा की 74वीं रैंक
हर्ष नेहरा की 74वीं रैंक है। हर्ष के पिता अजय नेहरा किसान हैं। हर्ष इस समय दिल्ली में हैं। हर्ष का परिवार मेरठ के बहादुरपुर गांव का रहने वाला है। इस चयन से हर्ष का पूरा परिवार ही नहीं पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
मुस्कान की 828 वीं रैंक
मुस्कान की 828 वीं रैंक है। उसके पिता कृष्णगोपाल रिटायर साइंटिस्ट हैं। मम्मी एडवोकेट हैं। मुस्कान का परिवार मेरठ के कंकरखेड़ा में रहता है। मामा का घर मेरठ के ही भगवतपुरा में हैं। फिलहाल मुस्कान दिल्ली में हैं उसके चयन से सभी में खुशी का माहौल है।





No comments:
Post a Comment