यूपीएससी पीसीएस-2024 नेहा पंचाल बनी टॉ़पर , टॉप-10 में 6 बेटियों का दबदबा
947 पदों के सापेक्ष 932 अभ्यर्थियों का हुआ चयन; 15 पद रह गए खाली
प्रयागराज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार को 'सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) 2024' का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में एक बार फिर बेटियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। मेरिट सूची के टॉप-10 में 6 लड़कियों ने स्थान बनाया है। नेहा पंचाल ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉप किया है, जबकि नेहा त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे हैं। आयोग ने कुल 947 पदों के सापेक्ष 932 सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की है।
आयोग के अनुसार, पीसीएस-2024 के लिए कुल 947 रिक्तियां थीं। मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 2698 उपस्थित हुए। अंतिम चयन में 932 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। व्यवस्थाधिकारी का एक और व्यवस्थापक के 14 पद 'योग्य अभ्यर्थी' न मिलने के कारण खाली रह गए हैं। मुख्य परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जिसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया संपन्न हुई।
हाईकोर्ट के अधीन रहेंगे कुछ परिणाम
रिजल्ट के साथ आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस परीक्षा से संबंधित कुल 15 याचिकाएं इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं। इन याचिकाओं से जुड़े अभ्यर्थियों का परिणाम फिलहाल घोषित नहीं किया गया है और यह कोर्ट के अंतिम आदेश के अधीन रहेगा। साथ ही, उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परिणाम भी हाईकोर्ट में दायर विशेष अपील के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगा। सफल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर बाद में जारी किए जाएंगे।
कल से शुरू होगी पीसीएस-2025 की मुख्य परीक्षा
एक तरफ जहां 2024 बैच को उनके परिणाम मिल गए हैं, वहीं दूसरी ओर पीसीएस-2025 की मुख्य परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। यह परीक्षा 1 अप्रैल 2026 तक प्रयागराज और लखनऊ के कुल 27 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 11,403 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रयागराज के 12 केंद्रों पर 4,757 और लखनऊ के 15 केंद्रों पर 6,646 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।403 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रयागराज के 12 केंद्रों पर 4,757 और लखनऊ के 15 केंद्रों पर 6,646 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।


No comments:
Post a Comment