आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीगः व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर ने 10 रन से जीता मैच

- मैन ऑफ द मैच प्रशांत चौधरी ( व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर) ने 13 गेंद पर 21 रन बनाए, दो विकेट लिए

- व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के निर्देश बैसोया ने 32 गेंद पर 46 रन बनाए

- व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के शशांक ने 16 गेंद पर 36 रन बनाए

- साकेत रॉयल चैंप्स के कप्तान समीर चौधरी ने 34 गेंद पर 56 रन बनाए

मेरठ। आईआईएमटी विविऔर मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्चावधान में आयोजित की जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर पहला मैच दोपहर दो बजे से साकेत रॉयल चैंप्स और व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के बीच खेला गया। टॉस जीत कर साकेत रॉयल चैंप्स ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के सलामी बल्लेबाज हर्ष त्यागी और अभय चौहान ने पारी की शुरुआत की। साकेत रॉयल चैंप्स के खिलाड़ियों ने खराब फील्डिंग करते हुए पहले तीन ओवर होने तक तीन कैच छोड़ दिए थे। जीवनदान का लाभ उठाते हुए व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के बल्लेबाजों ने तेज गति से रन बनाना जारी रखा। 

चौथे ओवर में टीम का स्कोर 29 रन तक पहंुचा था तभी अभय चौहान (18 रन) शुभम मावी की गेंद पर समीर चौधरी को कैच दे बैठे। उसके बाद आए शशांक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों को परेशान किए रखा। शशांक 6 चौके और 1 छक्के के साथ 16 गेंद पर 36 रन बनाकर अश्वनी सैनी की गेंद पर अनमोल सचदेवा को कैच दे बैठे। उस समय व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर 7.3 ओवर में 87 रन बना कर मजबूत स्थिति में थी। लेकिन इसके बाद विकटों का पतन शुरू हुआ और 93 रन पर हर्ष त्यागी और 97 रन पर चैतन्य पराशर आउट हो गए। हर्ष त्यागी 23 गेंद पर 30 रन बनाकर मनी जिंदल को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे। चैतन्य पराशर (9 रन) अश्वनी सैनी की गेंद पर समीर चौधरी के हाथों कैच आउट हो गए। वहीं फैसल अलवी (3 रन) भी अश्वनी सैनी का शिकार बने और तुषार त्यागी को एक आसान सा कैच दे बैठे। अश्वनी सैनी की शानदार गेंदबाजी के कारण तेज शुरूआत के बावजूद व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर लड़खड़ाने लगी थी और टीम की उम्मीद निर्देश बैसोया और वासुदेव पर जा टिकी थी। लेकिन 132 के स्कोर को टीम को छठा झटका लगा और यश पंवार की गेंद पर वासुदेव (4 रन) शुभम मावी के हाथों कैच आउट हो गए। निर्देश बैसोया विकेट पर जिम्मेदारी के साथ एक छोर पकड़ कर खड़े रहे और 18 ओवर में टीम ने 151 रन बना लिए। लेकिन कार्तिकेय की एक गेंद प्रशांत के पैड से जा टकराई और अंपयार ने आउट करा दिया। डीआरएस लेने के बावजूद निर्णय नहीं बदला और प्रशांत (13 गेंद पर 21 रन)  को पवेलियन लौटना पड़ा। शुभम मावी की एक स्लो डिलवरी को भांपने में विकास सिंह (1 रन) चूक गए और गेंद ने उनका विकेट उखाड़ दिया। पारी की अंतिम गेंद पर निर्देश बैसोया अपना अर्धशतक पूरा करने से चूके और शुभम मावी की एक सीधी गेंद उनके विकटों पर जा लगी। निर्देश बैसोया ने 5 चौके-2 छक्के के साथ 32 गेंद पर 46 रन बनाए। निशांत एक रन बनाकर नाबाद लौटे। व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 173 रन बनाए।

साकेत रॉयल चैंप्स का क्षेत्ररक्षण खराब रहा और खिलाड़ियों ने 6 कैच छोडे़। लेकिन गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। साकेत रॉयल चैंप्स के गेंदबाज अश्वनी सैनी ने तीन, शुभम मावी ने तीन, कार्तिकेय, यश पंवार और मनी जिंदल ने एक-एक विकेट लिया।

174 का लक्ष्य हासिल करने के लिए साकेत रॉयल चैंप्स के सलामी बल्लेबाज उवैश खान और हरदीप सिंह पिच पर उतरे। प्रशांत की फुलटॉस गेंद पर शॉट मारकर उवैश खान रन लेने के लिए दौड़ पड़े। मगर दूसरे छोर पर खड़े हरदीप सिंह के इंकार पर उवैश खान ने वापस लौटने का प्रयास किया लेकिन निर्देश बैसोया की सीधी थ्रो ने विकेट उखाड़ दी। उवैश खान 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अनमोल सचदेवा (शून्य) भी आते ही निशांत की बॉल पर शॉट मारने के प्रयास में गेंद हवा में उछाल बैठे और विकास सिंह ने हवा में उछलकर एक शानदार कैच पकड़ लिया। 6 रन पर दो विकेट गंवा कर साकेत रॉयल चैंप्स मुश्किल में घिर गयी थी। हरदीप सिंह और बादल चौधरी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। निर्देश बैसोसा की गेंद पर लगातार दो छक्के मारकर हरदीप सिंह बता दिया की वो मैच को आसानी से छोड़ने वाले नहीं है। इस छठे ओवर में अठारह रन आए। साकेत रॉयल चैंप्स ने पावर प्ले में 2 विकेट खोकर 60 रन बना लिए। लेकिन अर्श की एक गेंद को मारने के प्रयास में हरदीप सिंह बॉल को हवा में उछाल बैठे और कप्तान हर्ष त्यागी ने उल्टा भागते हुए शानदार कैच पकड़ लिया। हरदीप सिंह ने 5 चौके-3 छक्के के साथ 22 गेंद पर 45 रन बनाए। लय में नजर आ रहे बादल चौधरी (21 रन) बड़ा शॉट मारने के प्रयास में अर्श की गेंद पर निर्देश बैसोया को कैच दे बैठे। 

यश कुमार (9 रन) निर्देश बैसोया की गेंद पर शशांक के हाथों कैच आउट हो गए। लेकिन कप्तान समीर चौधरी ने एक छोर से आतिशी बल्लेबाजी जारी रखते हुए शानदार शॉट लगाए। हाथ में एक तेज गेंद लगने से चोटिल तुषार त्यागी ने निशांत के ओवर में एक छक्का और दो चौके मार दिया। लेकिन निशांत के इसी ओवर में विकेटकीपर चैतन्य पराशर ने हवा में उड़ते हुए एक शानदार कैच पकड़ कर तुषार त्यागी (17 रन) पारी का अंत कर दिया। 18वां ओवर फेंक रहे अर्श के ओवर में कप्तान समीर चौधरी ने लगातार तीन छक्के जड़ कर अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन अर्श ने इसी ओवर में समीर चौधरी को विकास सिंह के हाथों कैच आउट करा दिया। समीर चौधरी ने एक चौका-पांच छक्कों के साथ 34 गेंद पर 56 रन बनाए। नवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए यश पंवार ने आते ही पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। अर्श के इस ओवर में 25 रन आए लेकिन समीर चौधरी का महत्वपूर्ण विकेट भी मिला। 

अब अंतिम 12 गेंद पर 14 रन चाहिए थे और दो विकेट हाथ में थे। यश पंवार 7 रन बनाकर प्रशांत की गेंद पर हर्ष त्यागी को कैच दे बैठे। उम्मीद मनी जिंदल पर टिकी थी मगर प्रशांत की अंदर आती गेंद ने विकेट उखाड़ कर मनी जिंदल (1 रन) पारी का अंत कर दिया। प्रशांत ने मात्र तीन रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। 

अब जीत के लिए 6 गेंद पर 11 रन चाहिए थे और 20वां ओवर फेंक रहे निशांत ने कार्तिकेय के सामने पहली 4 गेंद खाली निकाल दी। पाचंवी गेंद पर रन लेने के प्रयास में कार्तिकेय 2 रन बनाकर रन आउट हो गए। अश्वनी बिना कोई रन बनाए नॉटआउट लौटे। साकेत रॉयल चैंप्स 163 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। 

व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर ने 10 रन से मैच जीत लिया। व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के गेंदबाज अर्श ने तीन, प्रशांत ने दो, निशांत ने दो और निर्देश ने एक विकेट लिया। दो बल्लेबाज रन आउट हो गए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts