धुरंधर-2 ने छह दिन में कमाए 900 करोड़

मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को भारत में 56.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 919 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म ने सबसे तेज 900 करोड़ रुपए कमाने के मामले में फिल्म पुष्पा 2 की बराबरी कर ली है। दोनों फिल्मों ने 6 दिनों में यह आंकड़ा पार किया। हालांकि 6 दिनों में कुल कमाई के मामले में पुष्पा 2 आगे है, जिसने 951.32 करोड़ रुपए कमाए थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts