किसान मजदूर संघ के महानगर अध्यक्ष का 151 में चालान काटने पर आक्रोशित हुए किसान नेता
एसआई व सीओ सिविल लाइन के साथ हुई जमकर हॉट टॉक ,एडीएम सिटी की स्थिति को संभाला
मेरठ। बीती रात को सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ धरना प्रदर्शन में शामिल किसान मजदूर संगठन के लोगों को हिरासत में लेने के महानगर अध्यक्ष विजय राघव का 151 में चालान करने पर किसान नेता मुखर हो गये। शनिवार को व्यापारियों और संगठन के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।इस दौरान किसान नेता अंशुल तोमर की एसएसआई व सीओ सिविल लाइन के साथ जमकर तीखी नोंक झोंक हुई। मामला खराब होता देख एडीएम सिटी ने किसी तरह मौके पर पहुंचकर किसान नेता को समझाकर धरने को समाप्त कराया।
दरअसल शनिवार की सुबह जब किसान नेता अंशुल तोमर को किसान मजदूर संघ के महानगर अध्ध्ष्क्ष व एक अन्य को 151 में चालान काटकर जेल भेजने की जानकारी मिली तो वह संगठन के लोगों के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंचे। जैसे ही वह डीएम कार्यालय में डीएम कार्यालय मे प्रवेश करने लगे तो तभी वहां पर तैनात एसएस आई किसान नेता व व्यापारियों को रोक लिया। जिस पर किसान नेता अंशुल तोमर भड़क गये। उनकी एसएसआई से कहासनी होने लगी। इस बात को लेकर व्यापारी व किसान व उनके साथ आए लोग हंगामा करने लगे। हंगामा की जानकारी मिलने के बाद सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। किसान नेता अंशुल तोमर उनसे भी हॉट टाॅक करने लगे। इस पर सीओ सिविल लाइन का पारा हाई हो गया। उन्होंने किसान नेता अंशुल तोमर को जमकर फटकार लगाते हुए व्यवहार ठीक रखने की नसीहत भी दी। इस पर किसान नेता भड़क गये। उन्होने कहा आप की शैली कैसी है। हमारे नेता को 151 में चालान काट कर जेल भेज दिया। उन्होने कहा हम भी धरने पर बैठ रहे है। हमारा भी चालान कर दो । हमें भी जेल भेज दो। सीओ अभिषेक तिवारी ने कहा कि जो करना होगा कर लूंगा आप पहले पुलिस से बोलने की शैली ठीक करो। कुछ देर शांत रहने के बाद सीओ ने कहा आपके पांच मिनट का समय है। इसके बाद वह अपने हिसाब से आगे की कार्रवाई करेंगे। इसी बीच हालांकि कुछ देर बाद एडीएम सिटी ने स्थिति को संभालते हुए माहौल शांत कराया और हिरासत में लिए गए दो में से एक युवक को थाने से सुपुर्द कराकर प्रदर्शन को खत्म कराते हुए व्यापारियों को वहां से भेज दिया।


No comments:
Post a Comment