राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने प्राची पंवार व तुषार गिरी को यूपीएससी  में सफलता पर दी बधाई

कहा— यह उपलब्धि अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और अटूट आत्मविश्वास का परिणाम है

मेरठ। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया, जिसमें जनपद मेरठ के कई प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर शनिवार को प्राची पंवार के आवास पर पहुंचे और उन्हें सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 59 प्राप्त कर भारतीय विदेश सेवा (IFS) के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने तुषार गिरी  को सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 395 प्राप्त करने पर भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि यह उपलब्धि अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और अटूट आत्मविश्वास का सुफल है। ऐसे युवा न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और जनपद के लिए प्रेरणा बनते हैं। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी को भी अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देगी।इस दौरान उनके साथ जागृति विहार मंडल अध्यक्ष नरेश विश्वकर्मा, रजनीश पंवार, नितेश पंवार, अरुण नागर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts