वोल्गा रिसोर्ट में निर्माण श्रमिकों की 126 पुत्रियों का सामूहिक विवाह सम्पन्न
मेरठ।कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्मार्ण श्रमिकों के हितार्थ संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत जनपद मेरठ में सामूहिक विवाह का आयोजन वोल्गा रिसोर्ट गोकुलपुर मेरठ में सम्पन्न किया गया। जिसमें 150 जोडो में से जनपद मेरठ के 122 जोडों द्वारा तथा जनपद बागपत के 04 जोडों द्वारा कुल 126 जोडों का विवाह कार्यकम सम्पन कराया गया। उक्त मांगलिक कार्यकम सभी व्यवस्थाएं यथा बैण्ड बाजा, प्रतिभोज इत्यादि के साथ घूम धाम से आयोजित / सम्पन्न किया गया।
बोर्ड द्वारा अधिसूचना द्वारा कन्या विवाह सहायता अन्तर्गत सामूहिक विवाह के अन्तर्गत 65000/- की धनराशि के साथ वर वधु की पोशाक हेतु रूपये 10000/- दिये जाते थे जिसके स्थान धनराशि को बढाकर रूपये 85000/- कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त रूपये 15000/- प्रति जोडे की दर से सामूहिक के आयोजन पर व्यय की अनुमति दी गयी। उपरोक्त लाभ पंजीकृत निर्माण श्रमिक की दो पुत्रियों हेतु अनुमन्य है।
कार्यकम में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने उपस्थित होकर वर एवं कन्या पक्ष को आशीर्वाद दिया तथा निर्माण श्रमिकों से आह्वान किया कि वह बी.ओ.सी. बोर्ड के पोर्टल पर पंजीकरण एवं नवीनीकरण समय से कराते रहे ताकि उन्हें बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकें। उनके द्वारा निर्माण श्रमिकों से परिवार आई.डी. बनाने का भी आह्वान किया गया। कार्यकम को उप श्रमायुक्त मेरठ क्षेत्र मेरठ राजेश मिश्रा द्वारा वर एवं वधु को आशीर्वाद दिया गया कार्यकम में प्रमुख सचिव श्रम एवं सचिव बोर्ड के प्रतिनिधित्व में शेर सिंह उप श्रमायुक्त एवं अपर सचिव बोर्ड द्वारा प्रतिभागिता की गयी। उपरोक्त के अतिरिक्त कार्यकम में श्रम विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।


No comments:
Post a Comment