51वीं उत्तर प्रदेश पावर सैक्टर प्रतियोगिता में पीवीवीएनल का शानदार प्रदर्शन 

टीम इवेन्ट मे पश्चिमांचल डिस्कांम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

ओपन इवेन्ट मे  हिमांशु वाष्णेय (अधीक्षण अभियन्ता संभल) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

 मेरठ, सहारनपुर एवं मुरादाबाद क्षेत्र के खिलाडियों की सक्रिय सहभागिता

 ऊर्जा भवन मेरठ मे खिलाडियों को सम्मानित कर, किया गया उत्साहवर्धन 

मेरठ।पीवीवीएनएल  के प्रवन्ध निदेशक रवीश गुप्ता द्वारा 51 वीं उत्तर प्रदेश पावर सैक्टर की अन्तर परियोजना / डिस्कांम की लॉन टेनिस प्रतियोगता मे उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने वाले खिलाडियों को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता सत्र 2025-26 के अन्तर्गत7 9 मार्च तक एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, एम.जी रोड, आगरा में आयोजित की गई थी।

लॉन टेनिस प्रतियोगिता के टीम इवेन्ट मे पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं ओपन सिगल इवेन्ट मे श्री हिमांशु वाष्र्णेय (अधीक्षण अभियन्ता सम्भल), ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर, डिस्कांम का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मध्यांचल (लखनऊ) डिस्कांम द्वारा प्राप्त किया गया एवं तृतीय स्थान पूर्वाचल (बनारस) डिस्कांम को मिला। इस प्रतियोगिता मे पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के मेरठ, मुरादाबाद एवं सहारनपुर क्षेत्र के खिलाडियों ने सक्रिय भागीदारी की और विभिन्न स्पर्धाओं मे उत्कृष्ट प्रर्दशन कर, निगम का नाम रोशन किया।

डिस्कांम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, प्रबन्ध निदेशक द्वारा विजेता एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को सम्मानित किया गया तथा उनके उत्कृष्ठ प्रदर्शन की सरहाना की गई। प्रबन्ध निदेशक ने खिलाडियों की उपलब्धियों की सरहाना करते हुए कहा की खेल गतिविधियाँ न केवल मानसिक एवं शारीरिक गतिविधियों को बेहतर बनाती है बल्कि टीम भावना एवं उत्साह को भी बढावा देती है।

इस अवसर पर  संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), एन.के मिश्र निदेशक (तकनीकी),  स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त).  अलका तोमर स्पोर्ट्स आफिसर,  मांगेराम, बिजेन्द्र सिंह, जतन सिंह, बालेन्द्र कुमार,  दिग्विज सिंह,  हर्ष प्रताप, नितिन कुमार,  बदरी प्रसाद गर्ग आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts