कलंबी गाँव में मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ कैंप में 114 मरीजों को मिला लाभ
नागपुर।नागपुर के कलंबी गांव में अदाणी ग्रुप की सीएसआर पहल के तहत कम्युनिटी हॉल में एक मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जाँच की, वहीं मातृ सेवा संघ की टीम ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।
कैंप के दौरान कुल 114 मरीजों की जाँच की गई और उन्हें जरूरी सलाह व इलाज दिया गया। इस हेल्थ कैंप में ऑर्थो डायग्नोसिस, टीबी और कुष्ठ रोग की जाँच, तथा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। कलंबी के अलावा सेलू और केटापार गाँव के ग्रामीणों ने भी इस शिविर का लाभ उठाया। इस पहल का आयोजन अदाणी फाउंडेशन और निरामय बहुउद्देशीय सेवा संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गोंडखैरी कोल माइंस के क्लस्टर हेड संपत कुमार पोनुगोटी के मार्गदर्शन में किया गया | इस मौके पर सरपंच विनोद भोयर, ग्रामसेवक ओ. एस. तागड़े और उपसरपंच छत्रपति मोहोड़ समेत गाँव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अदाणी फाउंडेशन से अमन साहरे और निरामय बहुउद्देशीय सेवा संस्था से डॉ. रविंद्र क्षीरसागर, नूतन कांबले, प्रवीण डांडे, भाग्यश्री खोड़े, सरिता मडावी, गुरु साहरे और हिमांशु तागड़े भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment