गोदाम से चोरी हुई कोल्ड ड्रिंक की 104 पेटी बरामद
-पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार बदमाश को पकड़ा
मेरठ। थाना सरूरपुर पुलिस ने गोदाम से कोल्ड ड्रिंक की 104 पेटी चोरी होने की घटना का पुलिस ने राजफाश किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की 104 पेटियां बरामद कर ली है। यह वारदात आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने बदमाशों तक पहुंची।
थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया, कस्बा खिवाई निवासी एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था कि बदमाश उसके गोदाम का ताला तोड़कर कोल्ड ड्रिंक की पेटियां चोरी कर ले गए है। गोदाम से आसपास लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान होने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई थी। थाना प्रभारी ने बताया, शनिवार रात एसएसपी अविनाश पांडेय के आदेश पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया था। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि गोदाम में चोरी करने वाला आरोपी करनावल तिराहे के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी जाउल निवासी कस्बा खिवाई, थाना सरूरपुर को करनावल तिराहे के पास गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर गोदाम से चोरी की गई 104 पेटी कैंपा एनर्जी गोल्ड बूस्ट 185 एमएल, दो हथौड़े व सव्वल बरामद कर लिया। उन्होंने बताया, आरोपी पर मेरठ, हापुड़ व गौतमबुद्धनगर जिले में पांच मुकदमे दर्ज है। रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समझ पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।


No comments:
Post a Comment