ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी ने गुरु तेग बहादुर को हराया

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकड़ेमी में खेले गए मुकाबले में रविवार को ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी ने गुरु तेग बहादुर एकड़ेमी को हराकर जीत दर्ज की। 

टॉस जीतकर गुरु तेग बहादुर एकड़ेमी के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। गुरु तेग बहादुर एकड़ेमी की पूरी टीम 28.1 ओवर में 221 रनों पर आउट हो गई। उनकी ओर से राघव ने 46 रन, राम ने 49 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी की ओर से गोल्डन ने तीन, आरोहण ने तीन व कबीर और विहान ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी की टीम ने 27.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाकर जीत दर्ज की। उनकी ओर से रितिक ने 48 रन, अक्ष ने 47 रन व रियांश ने 40 रन जबकी श्रेयांश व कबीर जैन ने 31-31 रन का योगदान दिया। गुरु तेग बहादुर एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में सुभान ने तीन और आरव व नीरव ने दो-दो और प्रत्यक्ष ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि एकड़ेमी में ईद उल फितर और 7 साल के क्रिकेट खिलाड़ी रियांश के जन्मदिन के अवसर पर खिलाड़ियों ने केक काटकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नासिर सैफी,  व्यापारी नेता रजनीश कौशल, हिमांशु, राहुल, पूजा, रजनी, विवेक, कोमल आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सोमवार को जूनियर खिलाड़ियों का मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts