100 करोड़ से बनेंगी सड़कें , 25 करोड़ से मनौरथी गोशाला 

 निगम कार्यकारिणी की बैठक में 1831 करोड़ का बजट पास

महापौर बोले- सफाई पर रहेगा विशेष ध्यान, सफाई कर्मियों की भी होगी नियुक्ति

 मेरठ1 सीसीएययू  के अटल सभागार में आयोजित हुई नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की अहम बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 1831 करोड़ रुपये का बजट पारित कर दिया गया। अब इस प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए नगर निगम बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने की, जबकि नगरायुक्त सौरभ गंगवार भी मौजूद रहे।

बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर तय हुआ कि शहर के मुख्य मार्गों में से 122 किलोमीटर सड़कों की सफाई का जिम्मा प्राइवेट एजेंसियों को सौंपा जाएगा। इसके तहत अब शहर की प्रमुख सड़कों पर दिन में दो बार सुबह और शाम सफाई कराई जाएगी। नगर निगम का मानना है कि इससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार आएगा और लोगों को साफ-सुथरा माहौल मिलेगा।

सफाई व्यवस्था मजबूत करना है लक्ष्य- महापौर

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बैठक के बाद कहा कि नगर निगम का इस बार मुख्य फोकस सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित ‘दिशा’ बैठक में सांसद अरुण गोविल ने भी शहर की सफाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की संख्या सीमित है, लेकिन इसके बावजूद वे पूरी मेहनत और लगन से काम कर रहे हैं। ऐसे में नई व्यवस्था लागू कर उनकी मेहनत को और प्रभावी बनाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts