महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़े श्रद्वालु, मंदिरों के बाहर लगी लंबी लाइनें
मेरठ । महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ी दिखाई दी। मंदिरों के बाहर लगी लाइनों में लोग भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रह रहे हैं।
ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर और आसपास की सड़कों तक नजर आईं। प्रशासन को इस वर्ष लगभग तीन लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिसके मद्देनज़र व्यापक तैयारियां की गई हैं।
मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग की गई है और एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से पूरे आयोजन की निगरानी की जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है।
मंदिर में आने वाले श्रद्वालुओं के लिए मंदिर समिति कि और से गंगाजल की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अगर कोई अपने साथ जल नहीं लाता है या किसी का जल खंड़ित हो जाता है तो प्रबंधन की और से वहीं जल भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
मंदिर प्रांणन और ग्रभ ग्रह को विदेशी फूलों से सजाया गया है। शिवभक्त “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ गंगाजल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं। इसके अलावा पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और विश्राम स्थलों की भी व्यवस्था की गई है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस, पीएसी और स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। इसके साथ साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कैंप लगाकर मौके पर मौजूद है।


No comments:
Post a Comment