पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थकों ने काटा बवाल 

 कराची से लेकर रावलपिंड से लेकर प्रदर्शकारियों की पुलिस से हिसंक झड़प 

 डरकर इस्लामाबाद से भागे राष्ट्रपति जरदारी

 इस्लामाबाद ,एजेंसी। जेल में बंद इमरान खान के समर्थन में पाकिस्तान के कराची, लाहौर, इस्लामाबाद, और रावलपिंडी में शनिवार रात प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल काटा। इस बीच पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो वो हिंसक हो गए।

उन्होंने वहां खड़ी कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस पर पथराव भी शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर सख्ती की. मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने आंसू गैस के गोले छोड़े. साथ ही लाठीचार्ज कर उन्हें पीछे धकेल दिया। 

बताया जा रहा है कि शनिवार को जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ता जमात-ए-इस्लामी ने शहर की खराब सड़कों, ड्रेनेज की समस्या और बुनियादी नागरिक सुविधाओं की मांग को लेकर जीने दो कराची को अभियान के तहत सैकड़ों की संख्या में सड़क पर निकल आए। इस बीच कार्यकर्ता सिंध असेंबली की तरफ मार्च करने लगे. इस बीच पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वो हिंसक हो गए। पुलिस के बैरिकेड लगाने पर कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला ही बोल दिया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े

इस बीच पुलिस ने जमात-ए-इस्लामी के कुछ स्थानीय नेताओं हिरासत में लेने की कोशिश की. हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद भीड़ वहां से नहीं हटी तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। पुलिस का रौद्र रूप देखकर जमात-ए-इस्लाम के कार्यकर्ता वहां से पीछे हट गए। इसके बाद पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पार्टी साउंड सिस्टम को भी कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए 10 लोग जमात के स्थानीय नेता हैं जो भीड़ को भड़का रहे थे।

पाक राष्ट्रपति ने इस्लामाबाद छोड़ा

इस प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस्लामाबाद छोड़ दिया। वो प्लेन से सीधे दक्षिण पंजाब पहुंचे हैं जहां वे पीपीपी अध्यक्ष मखदूम अहमद के घर अन्य नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बीच इस्लामाबाद में बिलावल भुट्टो और आसिफा भुट्टो की सुरक्षा बढ़ाई गई है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि इन दोनों नेताओं की सुरक्षा को अचानक क्यों बढ़ाया गया है? जरदारी आखिरकार अचानक पंजाब क्यों गए हैं। वहीं, कराची, लाहौर, इस्लामाबाद, और रावलपिंडी के कई हाइवेज भी सड़क जाम कर प्रदर्शन हो रहा है। इन सभी को देखते हुए जरदारी ये बैठक कर रहे हैं।

रावलपिंडी आदियाल जेल बाहर प्रदर्शन

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को नई जेल में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान फिलहाल रावलपिंडी आदियाल जेल में बंद हैं। नई जेल में शिफ्ट करने की खबर के बाद पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के जेल के बाहर कार्यकर्ता जमा होना शुरू हो गए।  इमरान को जल्द ही अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा. इमरान खान अगस्त, 2023 से अदियाला जेल में बंद हैं।

मैंने भी 14 साल जेल में बिताए- जरदारी

जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे यह त्याग नहीं कर सकते। उनमें हिम्मत नहीं है. वे सिर्फ बातें कर सकते हैं।मैंने भी 14 साल जेल में बिताए हैं, मुश्किलें झेली हैं, लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारी. माना जा रहा है कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति का ये बयान इमरान खान को लेकर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts