आकांशा-साहिल की शादी का विरोध:लव जिहाद का आरोप

 प्रशासनिक अधिकारियों से मिले हिंदू संगठन

 मेरठ। गंगा नगर में  आकांशा नाम की एक हिंदू युवती और साहिल उर्फ सावेज राना नाम के मुस्लिम युवक की शादी का हिंदू संगठनों ने विरोध किया है। संगठनों ने इसे 'लव जिहाद' का मामला बताते हुए शादी रुकवाने की मांग की है। यह शादी 13 फरवरी को होनी तय हैसोमवार सगाई का कार्यक्रम  था ।

अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने बताया कि लड़की के शादी के कार्ड पर लड़के का नाम साहिल छपा है, जबकि लड़के ने अपना नाम सावेज राना बताया है। संगठन का आरोप है कि युवती को 'लव जिहाद' में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे 13 फरवरी को होने वाली शादी को किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे।

संगठन ने बताया कि 9 फरवरी को सेवन इलेवन रेस्टोरेंट में सगाई का कार्यक्रम है, जिसे भी रोकने का प्रयास किया जाएगा। युवती के सगे चाचा ने भी प्रशासन को शादी रोकने के लिए एक आवेदन दिया है। हिंदू संगठन इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में भी हैं।

सचिन सिरोही ने आरोप लगाया कि युवती का 'माइंड वॉश' किया गया है। उन्होंने कहा कि 'लव जिहाद' के मामलों में कई लड़कियों को बाद में पछताना पड़ता है। सिरोही ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 'लव जिहाद' के मामलों की जांच कराने और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

युवती के चाचा ने बताया कि लड़की के पिता का देहांत हो चुका है और उसका कोई भाई भी नहीं है। उन्होंने अपनी भतीजी की शादी एक 'विधर्मी' से होने पर चिंता व्यक्त की और कहा कि परिवार इस शादी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts