विवि द्वारा गोद लिए गये गांवो में दिया गया मानसिक स्वास्थ्य का प्रशिक्षण
मेरठ । उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया, मेरठ के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालय सिखेड़ा, गंगानगर, मेरठ में एक ही दिन में तीन विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्रों के बीच मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था।
महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विशेष सत्र में प्रथम कार्यशाला में डॉ. ममता अग्रवाल ने महिलाओं एवं बालिकाओं को मासिक धर्म (माहवारी) एवं मानसिक स्वास्थ्य के बीच संबंध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान स्वच्छता के महत्व, होने वाली शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं और उनसे निपटने के उपायों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया।
छात्रों के लिए तनाव प्रबंधन एवं फोकस सत्र की दूसरी कार्यशाला में मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया, मेरठ की काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट सोफिया ने छात्रों को पढ़ाई के महत्व, तनाव प्रबंधन और ध्यान (फोकस) बढ़ाने के लिए विभिन्न व्यायाम करवाए। उन्होंने बच्चों को सिखाया कि कैसे कम समय में अधिक प्रभावी ढंग से पढ़ाई की जा सकती है और परीक्षा के तनाव से कैसे बचा जा सकता है।
प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए विश्राम गतिविधियां:
तीसरी कार्यशाला में मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया, मेरठ की काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट प्रिया पॉल ने प्राथमिक विद्यालय के छोटे बच्चों के साथ विश्राम गतिविधियां (Relaxation Activities) करवाईं। उन्होंने बच्चों को गहरी सांस लेने के व्यायाम, हल्की योग मुद्राएं और ध्यान लगाने के सरल तरीके सिखाए, जिससे उनका मानसिक विकास और एकाग्रता बढ़ सके।
समापन एवं स्वास्थ्य संदेश:
कार्यशाला के अंत में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो. नीरज सिंघल, निदेशक, सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने कार्यशाला का समापन करते हुए सभी को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर और मन ही सफल जीवन की नींव है। संस्थान के जाट प्रोफेसर आरके सोनी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन लगातार करते रहना चाहिए
उन्नत भारत अभियान प्रपोज्ड के संवेदक इंजीनियर आशुतोष मिश्रा ने बताया मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ कंप्यूटर एजुकेशन का अभियान आजकल के आने वाले समय के लिए आवश्यक है
गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति:
इन कार्यशालाओं में गांव की प्रधान संगीता चोटाला, प्रधानाचार्य संगीता रानी, शिक्षक अनिल शर्मा, रीमा चौहान, अशोक कुमार, अनिल दास, सहायक नेहा रानी क्यों प्रेस प्रवक्ता प्रवीण पवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया इसी प्रकार विभिन्न विद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि हर बच्चा मानसिक रूप से स्वस्थ और सशक्त बन सके।


No comments:
Post a Comment