आईटीआई ने ऋषभ क्रिकेट एकेडमी को 7 रन से हराया
मेरठ। आईटीआई साकेत क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को आईटीआई और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें आईटीआई की टीम ने 7 रन से जीत प्राप्त की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी आईटीआई की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। इसमें वासू ने 89, यश ने 48, जय ने 42 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अभय ने तीन, श्रेष्ठ ने तीन, वैभव ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 29.5 ओवर में 201 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से उत्तम ने 49, अरनव ने 47, वैभव ने 41, श्रेष्ठ ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में शोभित ने 4, यश ने 4 और ओम ने दो विकेट लिए। आईटीआई की टीम ने 7 रन से जीत प्राप्त की। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में सब जूनियर वर्ग में क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment