मेजर ध्यानचंद खेल विवि के कुलपति की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट
मेरठ/लखनऊ । 28 फरवरी 2026 : मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) दीप अहलावत, कुलपति, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, लखनऊ स्थित जन भवन में आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति, आनंदी बेन पटेल से औपचारिक शिष्टाचार भेंट की।
इस गरिमामयी भेंट के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक विस्तार योजना का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए निर्माणाधीन स्थायी परिसर के विकास कार्यों की प्रगति से माननीय राज्यपाल को अवगत कराया। विश्वविद्यालय के अधोसंरचनात्मक सुदृढ़ीकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, नीतिगत सशक्तिकरण तथा दीर्घकालिक विकास दृष्टि पर सारगर्भित विचार-विमर्श हुआ।बैठक में विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की द्वितीय बैठक अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया। उक्त बैठक की अंतिम तिथि कुलाधिपति के अनुमोदन उपरांत औपचारिक रूप से अधिसूचित की जाएगी।
राज्यपाल या ने विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न नीतिगत विषयों पर महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन प्रदान किया, जो संस्थान के सुव्यवस्थित प्रशासन, पारदर्शी शासन-व्यवस्था तथा सतत विकास में मार्गदर्शक सिद्ध होगा।
यह शिष्टाचार भेंट विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत फलदायी एवं प्रेरणास्पद रही। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यपाल के मार्गदर्शन एवं संरक्षण से मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय प्रदेश में खेल शिक्षा एवं उत्कृष्ट अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान के रूप में और अधिक सुदृढ़ता से अग्रसर होगा।


No comments:
Post a Comment