पानी के दुरूपयोग के लिए जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन
मेरठ। सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कंकरखेड़ा क्षेत्र के श्रद्धापुरी मे होली के त्यौहार के उपलक्ष्य में स्थानीय महिलाओं के साथ एक वैचारिक संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को होली के पर्व मे पानी के दुरूपयोग रोकने के लिए जागरूक करना व ऑर्गेनिक रंगों से होली खेलना था । संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने सभी महिलाओं को होली मे केवल ऑर्गेनिक रंगों का प्रयोग करने की सलाह दी , साथ ही बेजुबान जानवरों को बेवजह रंग फेंककर उन्हे परेशान न करने की भी अपील की । चंचल सनेजा ने इस त्यौहार मे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया । इस अवसर पर सुमन शुक्ला ने भी सभी को ऑर्गेनिक रंगों के प्रयोग करने की सलाह दी, इस अवसर पर ज्योति सोम, दुर्गेश पांडेय, पूनम टंडन, सरिता,निधि शर्मा, आशा मल्होत्रा,बृजबाला गुप्ता, योगिता शर्मा आदि मौजूद रहे ।


No comments:
Post a Comment