उत्तर क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता  में सीसीएसयू को मिला तीसरा स्थान 

 मेरठ।  चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ शतरंज पुरुष टीम ने आईं आईं एम टी विश्वविद्यालय मेरठ में सम्पन्न हुई उत्तर क्षेत्रीय अन्तर विवि  शतरंज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पाकर मनिपाल विश्वविद्यालय मंगलोर में चल 11 से 15 मार्च को होने वाली अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। टीम आफीसियल डा. अवधेश कुमार व डा.नवीन तोमर है। कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला, कुलसचिव डॉ. ए.के. यादव व डॉ. जी.एस. रूबल ने टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts