विम्स में पायलोनिडल साईनस बीमारी की लेटेस्ट सर्जरी तकनीक ’’वैप्स’’ से सफल सर्जरी
- वेंक्टेश्वरा समूह का मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पीटल ’’विम्स’’ पश्चिमी यूपी के मरीजो को विश्वस्तरीय, सस्ती, सुलभ चिकित्सीय व स्वास्थ सेवाऐ देने के लिए प्रतिबद्ध- सुधीर गिरि
- भारत सरकार की आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जननी स्वास्थय सुरक्षा योजना, आयुष्मान आरोग्य मन्दिर स्वास्थय योजना, मिशन इंद्रधनुष जैसी शानदार स्वास्थय योजनाओ से देश में अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति को भी एडवांस विश्वस्तरीय स्वास्थ सेवाऐ निशुल्क मिल रही है- डाॅ. राजीव त्यागी
मेरठ।राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पीटल के सर्जरी विभाग की टीम ने ’’पायलोनिडल साईनस’’ जैसी दर्दनाक गम्भीर संक्रमण/बिमारी की विश्व की सबसे एडवांस तकनीक ’’वैप्स’’ (वीडियो असिस्टेड एब्लेशन आॅफ पायलोनिडल साईनस) द्वारा दर्दरहित सफल सर्जरी कर चिकित्सा क्षेत्र में एक शानदार, उपलब्धि अपने नाम दर्ज करा ली।
विम्स की सर्जरी विभाग के एच.ओ.डी. डाॅ. अभय भटनागर एवं उनकी टीम के वरिष्ठ सर्जन डाॅ. ईकराम इलाही, डाॅ. पवन सैनी, एनस्थीसिया के डाॅ. विपिन आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि पश्चिमी यूपी के मेरठ मुरादाबाद में एडवांस तकनीक से यह सर्जरी करने वाला विम्स पहला संस्थान है।
प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी एवं सर्जरी विभाग के वरिष्ठ सर्जन डाॅ. ईकराम इलाही ने संयुक्त रूप से बताया कि पायलोनिडल साईनस नितंबो के ऊपरी हिस्से या टेलबोन (निचली हड्डी) की स्किन के अन्दर होने वाला दर्दनाक संक्रमण है, जिसमें सूजन व पस (मवाद) पड़ने पर, मरीज को बहुत खतरनाक स्थिति का सामना करना पड़ता है। सर्जरी ही इसका एकमात्र उपचार है। पहले ओपन सर्जरी में मरीज को बहुत दर्दनाक अनुभव के साथ-2 ब्लड लोस की स्थिति रहती थी, पर एडवांस ’’वैप्स’’ से अब यह सर्जरी बिना ब्लड लोस, दर्दरहित और पूरी तरह सुरक्षित है।विम्स की सर्जरी टीम द्वारा पायलोनिडल साईनस की इस सफल एडवांस सर्जरी पर समूह अध्यक्ष सुधीर गिरि ने सभी चिकित्सको, पैरामेडिकल स्टाॅफ/ नर्सिंग स्टाॅफ को शुभकामनाएं प्रेषित करते हएु ’’विम्स’’ पश्चिमी यूपी के लोगो के लिए विश्वस्तरीय सस्ती एवं सुलभ स्वास्थय व चिकित्सीय सेवाओ की आपकी प्रतिबद्धता को दोहराया है। सर्जरी टीम को बधाई देने वालो में वित्त निदेशक एवं प्रभारी कुलपति युवराज सिंह, डीन मेडिकल डाॅ. संजीव एच भट्, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुरेश मेहता, हाॅस्पीटल जी.एम. मेघा सरबाल, डिप्टी एम.एस. कर्नल डाॅ. सुमित सिंह, मेरठ परिसर से डाॅ. पंकज कुमार, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।





No comments:
Post a Comment