सिरफिरे ने छात्राओं और राहगीरों पर फरसे से किया हमला,एक की गर्दन काटी, कई घायल

 पब्लिक ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा , पूछताछ करने में जुटी पुलिस 

मेरठ। बुधवार को मोदीपुरम क्षेत्र में ईशा प्लाईवुड के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरे व्यक्ति ने अचानक धारदार हथियार से स्कूल-कॉलेज के छात्र छात्राओं और स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर ने एक व्यक्ति की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा कई अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्कूल की छात्राएं भी बनीं निशाना

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। अचानक हुए हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। हमलावर ने पास के एक स्कूल की छात्राओं पर भी हमला करने का प्रयास किया। हालांकि छात्राएं किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकलीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फरसा लेकर अंधाधुंध करता रहा हमला

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी के हाथ में फरसा था और वह एक-एक कर सामने आने वाले लोगों पर हमला करता जा रहा था। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

लोगों ने दिखाया साहस, आरोपी को दबोचा

हमले के बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों का इलाज जारी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts