ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में सारा का हुस्न-ए-अंदाज
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका बेहद स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है। उनकी इन लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट गदर मचा दिया है और फैंस उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
लुक की बात करें तो सारा ने ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है, जो उनके फिगर को खूबसूरती से हाइलाइट कर रही है। इस आउटफिट में वह बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट लग रही हैं।
अपने लुक को और भी क्लासी बनाने के लिए उन्होंने मिनिमल एक्सेसरीज का चुनाव किया है, जिससे उनका ओवरऑल अपीयरेंस और निखरकर सामने आया है। मेकअप के मामले में सारा ने सटल लुक अपनाया है। न्यूड टोन मेकअप, सॉफ्ट आईज और नैचुरल ग्लो के साथ उन्होंने अपने लुक को सिंपल लेकिन ग्रेसफुल रखा है। वहीं बालों को उन्होंने स्लीक बन हेयरस्टाइल में स्टाइल किया है, जो उनके पूरे लुक को परफेक्ट फिनिश देता है।


No comments:
Post a Comment