ग्लैमर के पीछे छिपा है अंधेरा सचः उपासना सिंह
मुंबई । 'द कपिल शर्मा शो' में पिंकी बुआ के नाम से मशहूर अभिनेत्री उपासना सिंह ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की छिपी हुई कड़वी सच्चाई पर बात की। उन्होंने बताया कि ग्लैमर के पीछे इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई और संघर्ष छिपा हुआ है। उन्होंने बताया कि बाहर से ग्लैमरस दिखने वाली यह इंडस्ट्री अंदर से संघर्ष, गरीबी और अनिश्चितता से भरी हुई है।
उपासना सिंह ने कहा, “लोग सोचते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में सब कुछ आसान और ग्लैमरस है। एक्टर आराम से जी रहे हैं, लेकिन हकीकत बहुत अलग है। जब मैं सिनेमा, टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी बनी, तो मुझे असली हालात पता चले।”
उन्होंने बताया कि कई कलाकार साल में मुश्किल से 1,200 रुपए कमा पाते हैं। कुछ को साल में सिर्फ चार-पांच दिन काम मिलता है। उसमें भी कोऑर्डिनेटर 5,000 रुपए की दिहाड़ी में से 25 प्रतिशत कमीशन काट लेता है। पेमेंट भी 90 से 120 दिन बाद मिलती है। मुंबई जैसे महंगे शहर में किराया, बच्चों की स्कूल फीस और घर के खर्चे उठाना इनके लिए बहुत मुश्किल हो जाता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts