के एमसी में लैंप लाइटिंग व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 

नर्सिंग की छात्रों ने  प्रस्तुत  किए गये सांस्कृतिक कार्यक्रम 

 मेरठ। के.एम.सी. कॉलेज ऑफ नर्सिग एण्ड पैरामेडिकल साइंसेज, बागपत रोड़ में बी.एस.सी. नर्सिग, जी.एन.एम. तथा ए.एन.एम. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियाें के लिए 18वाँ लैम्प लाईटिंग एवं - शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी नर्सिंग विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हेतु मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आर.सी. गुप्ता, प्राचार्य, लाला लाजपत राय मैमोरियल मेडिकल कॉलेज व डीन फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंसेज, चौ. चरण सिंह विवि,रहे। मुख्य अतिथि डॉ. आर.सी. गुप्ता, प्राचार्य,  व डीन फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंसेज, चौ.चरण सिंह वि-वि संस्थापक डॉ0 सुनीलगुप्ता ने माँ सरस्वती व फ्लोरेंस नाइटिंगेल के समक्ष दीप जलाकर किया। उसके पश्चात  महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम व नृत्य प्रस्तुत किए गये।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts