के. एल. में श्रीलंका प्रतिनिधियों का गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु प्रेरणादायी दौरा

मेरठ।के. एल. इंटरनेशनल स्कूल द्वारा 18 फरवरी 2026 को क्वालिटी एजुकेशन बियॉन्ड बॉउंड्रीज़ विषय पर एक भव्य अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन शिक्षकों, शोधकर्ताओं एवं नीति निर्माताओं के लिए नवाचार पूर्ण विचारों के आदान-प्रदान का सशक्त मंच बना। कार्यक्रम ने भारत और श्रीलंका के बीच शैक्षिक संबंधों को सुदृढ़ करने तथा सतत एवं नवाचारी शिक्षण पद्धतियों पर सार्थक संवाद को प्रोत्साहित किया। सम्मेलन में भारत और श्रीलंका के अनेक प्रतिष्ठित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख अतिथियों में इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर क्वालिटी एजुकेशन के अध्यक्ष के.एम. जनका कमलगोड़ा, निदेशक के.डी. वथसला प्रसंगनी तथा इंडो- श्रीलंका एजुकेशन एंबेसडर एवं पीस एंड वेलफेयर फाउंडेशन की उपाध्यक्ष रश्मि त्यागी शामिल रहीं। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को अन्तर्राष्ट्रीय गरिमा प्रदान की। विभिन्न वक्ताओं ने सतत विकास कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी, अनुभवात्मक शिक्षण तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार एवं शोध प्रस्तुत किए। सम्मेलन का उद्देश्य समावेशी, नवाचारी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक वर्ग एवं प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने सभी विशिष्ट अतिथियों एवं प्रतिभागियों के अमूल्य योगदान व उपस्थिति के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts