जनसभाको सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं  को सौंपी जिम्मेदारी 

गंगानगर।  प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर बुधवार को मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल ने अपने कैंप कार्यालय डिफेंस कॉलोनी में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की तैयारी  युद्ध स्तर पर चल रही है प्रधानमंत्री के द्वारा दिल्ली मेरठ रैपिड रेल का एक भव्य आयोजन के साथ उद्घाटन किया जाएगा । मेरठ एवं हापुड़ के सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों को प्रधानमंत्री की जनसभा में कार्यकर्ताओं को  लाने की जिम्मेदारियां सौंपी गई है । 

सांसद अरुण गोविल ने बताया कि प्रधानमंत्री रैपिड ट्रेन में बच्चों के साथ यात्रा भी करेंगे, सांसद ने बताया कि आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री जी का 45 मिनट का कार्यक्रम है इस दौरान  प्रधानमंत्री उद्घाटन कर रैपिड ट्रेन में स्कूली बच्चों के साथ सफर भी करेंगे। बताते चलें मेरठ देश का पहला जिला है जहां रैपिड के साथ मेट्रो का भी संचालन किया जाएगा रैपिड ट्रेन नमो भारत के साथ मेरठ के मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक मेट्रो भी एक ही ट्रैक पर दौड़ेगी मेरठ मेट्रो मेरठ साउथ स्टेशन से चलकर परतापुर ,रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी ,मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल,एमईएस कॉलोनी, डोरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम तक जाएगी।प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, हापुड़ जिला अध्यक्ष कविता, भाजपा मीडिया प्रभारी अमित शर्मा सहित हापुड़ मेरठ के सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts