स्कूल में दो सहेलियों ने खाया जहर

हालत गंभीर, कक्षा 7 में पढ़ती है; पुलिस कारणों की जांच में जुटी

 मेरठ।  इंचोली थाना क्षेत्र के एक स्कूल में मंगलवार को दो नाबालिग छात्राओं ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 स्थित एसडीएम ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।दोनों छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है, वही जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके और हॉस्पिटल पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव जमालपुर की रहने वाली दो चचेरी बहन गांव में ही मौजूद एस पब्लिक स्कूल में सातवीं क्लास में पढ़ती है। दोनों मंगलवार सुबह घर से स्कूल गई थी स्कूल में पहुंचते ही दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया बताया जा रहा है कि दोनों ने सल्फास खाया है। हालत बिगड़ने पर स्कूल के स्टाफ ने दोनों छात्राओं के परिवार वालों को जानकारी दी जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

इस दौरान स्कूल के स्टाफ ने दोनों छात्राओं को दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे स्थित एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल छात्राओं के जहरीला पदार्थ खाने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। इंचौली थाना पुलिस ने छात्राओं के स्कूल और हॉस्पिटल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दोनों छात्राओं की स्थिति गंभीर

डॉक्टरों ने बताया कि दोनों छात्राओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें गहन निगरानी में रखा गया है। परिजनों ने घटना पर हैरानी जताई है और कहा कि उन्हें बच्चियों द्वारा ऐसा कदम उठाने का कारण समझ नहीं आ रहा।

जहर खाने की वजह स्पष्ट नहीं

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्राओं और उनके परिजनों से पूछताछ के बाद ही जहर खाने की वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, स्कूल परिसर और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस और स्कूल प्रशासन का बयान

क्षेत्राधिकारी सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि उन्हें अभी तक ऐसे किसी मामले की कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं, स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि दोनों छात्राएं पढ़ाई में होशियार हैं और स्कूल में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना या अनबन की बात नहीं हुई है। परिजनों का भी यही कहना है कि छात्राओं को न तो डांटा गया था और न ही उन पर किसी तरह का कोई दबाव था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts