नकली चादरों के गोदाम में एसओजी व कंपनी के लोगों की छापेमारी, माल बरामद

मेरठ। एसओजी टीम ने बॉम्बे डाइंग व डिकोर कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई दुकानों और गोदामों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में नकली चादरें बरामद की गईं। अचानक हुई इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस द्वारा आरोपितों के खिलाफ जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है। 

सरधना थाना क्षेत्र में दुकानों व गोदामों में बॉम्बे डाइंग व डिकोर कंपनी की नकली चादरें बेचने की सूचना कंपनी के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारी को दी। अधिकारी के आदेश के बाद एसओजी व कंपनी के लोगों ने कई दुकानों व गोदामों पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में नकली चादरें बरामद की गई। जिन्हें कब्जे में लेकर टीम के सदस्यों ने संबंधित दुकानदारों से पूछताछ शुरु कर दी। जांच में सामने आया है कि नकली चादरों की सप्लाई आसपास के जिलों में भी की जा रही थी। पुलिस ने बरामद माल को सील करते हुए आरोपितों के खिलाफ जांच शुरु कर दी है। 

एसओजी प्रभारी ने बताया कि मामला कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन से जुड़ा है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। देर शाम तक छापेमारी और जांच की कार्रवाई जारी रही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts