सुरक्षित बचपन -मेरी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी कार्यशाला - बेटियां फाउंडेशन
मेरठ। बेटियां फाउंडेशन द्वारा मेट्रो पब्लिक स्कूल शताब्दी नगर स्कूल में छात्राओं की आत्मरक्षा के लिए सुरक्षित बचपन कार्यशाला का आयोजन किया गया कोऑर्डिनेटर कुसुम शर्मा जी ने बताया की आज के कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को व्यक्तिगत भावनात्मक और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था
कार्यशाला में बच्चों को बताया गया की अच्छे बुरे व्यवहार की पहचान कैसे करें, अपनी व्यक्तिगत सीमाओं को समझें और किसी भी असहज स्थिति में चुप ना रहे । संस्था अध्यक्ष अंजू पाण्डेय ने कहा कि डर, दबाव या किसी उत्पीड़न की स्थिति में अपने किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करना चाहिए। अपनी आत्मरक्षा के लिए आपके पास पेन पेंसिल क्लिप मोबाइल जैसे हथियार रहते हैं । अकेले होने पर कोई ऐसी परिस्थिति स्थिति आ जाए तो आप अपनी सुरक्षा खुद कर सकते हैं अंत में नीरा गुप्ता जी के साथ सभी ने "मेरी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी" की शपथ लेकर स्वयं को सुरक्षित रखने और गलत के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया। यह कार्यशाला बच्चों में आत्मविश्वास, जागरूकता और सुरक्षित सोच विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही l स्कूल डायरेक्टर श्री प्रमोद दीक्षित ने बताया कि अपने आसपास क्या हो रहा है उसे ध्यान से देखिए और उसका समाधान खोजने की कोशिश करिए अंत मे प्रिंसिपल श्रीमती रीता दीक्षित, मीनाक्षी खुराना ने संस्था का आभार व्यक्त किया और आगे भी ऐसे कार्यक्रम करने को कहा ताकि बच्चे अपने भविष्य को सुरक्षित रह सके।


No comments:
Post a Comment