शतरंज प्रतियोगिता का रोमांच, वंश यादव और एजंल गुप्ता बने विजेता

मेरठ । मेरठ कॉलेज,  के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार को शतरंज अंतः संस्थीय प्रतियोगिता (Chess Intramural Competition) 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता, रणनीतिक सोच तथा खेल भावना का विकास करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेरठ कॉलेज प्रबन्ध समिति के अवैतनिक सचिव  विवेक गर्ग रहे, जबकि आयोजन अध्यक्षा के रूप में प्रो. सीमा पंवार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि तथा अध्यक्षा ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता का संचालन आयोजन सचिव डॉ. सुधीर मलिक द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा चयनित टीम आगामी अन्तर महाविद्यालय प्रतियोगिता में मेरठ कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेगी।

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में वंश यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हर्ष कुमार द्वितीय और अरनव सिंह तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में एजंल गुप्ता ने प्रथम, दिव्यान्सी चौधरी ने द्वितीय तथा सना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रो. अर्चना (संयोजक, आईक्यूएसी), डॉ. ए. के. अग्रवाल, सह-संयोजक प्रो. योगेश कुमार, प्रो. सीमा शर्मा, प्रो. मनोज सिवाच, प्रो. नीलम पंवार, प्रो. अनुराधा सिंह, प्रो. आभा अवस्थी, प्रो. चन्द्रशेखर भारद्वाज, डॉ. अनीता मोरल, डॉ. आशीष तोमर, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. कौशल प्रताप, डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. मुकेश सेमवाल, डॉ. विनय आर्य, डॉ. पंकज भारती सहित अनेक शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts