विक्रांत मैसी बनें प्रोड्यूसर, लेकर आए फिल्म ‘मुसाफिर कैफे’
मुंबई। नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता विक्रांत मैसी, जो अपनी शानदार एक्टिंग और कंटेंट-फुल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, अब अपनी क्रिएटिव जर्नी में नया कदम रख रहे हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म मुसाफिर कैफे के साथ प्रोड्यूसर बन रहे हैं।
अपनी पीढ़ी के बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाने वाले मैसी हमेशा ऐसी कहानियां चुनते हैं जो भावनात्मक, सामाजिक और इंसानी हों, इसलिए प्रोडक्शन में कदम रखना उनके लिए बिलकुल नेचुरल है। मुसाफिर कैफे के साथ विक्रांत मैसी कहानी के हर पहलू में खुद को और करीब से जोड़ना चाहते हैं और ऐसी कहानियों को सामने लाना चाहते हैं जो ईमानदार, जमीन से जुड़ी और असली जिंदगी के अनुभवों पर आधारित हों। यह रोमांटिक ड्रामा दिव्य प्रकाश दुबे के उपन्यास पर आधारित है, जो इसकी कहानी और भावनाओं को और मजबूत बनाता है।


No comments:
Post a Comment