गुरु से मिलकर हुए भावुक हुए अनुपम खेर

मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों गुरुग्राम में फिल्म 'खोसला का घोसला 2' की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच, उन्होंने अपने कॉलेज के समय के म्यूजिक टीचर प्रोफेसर सोम दत्त बट्टू से मुलाकात की। इस मुलाकात का किस्सा अभिनेता ने फैंस के साथ शेयर किया।
अभिनेता ने बताया कि वे गुरुग्राम में फिल्म 'खोसला का घोसला 2' की शूटिंग कर रहे थे, तभी उनके टीचर प्रोफेसर सोम दत्त बट्टू को इसकी खबर मिली, तो टीचर ने मिलने की इच्छा जताई, जिसके बाद अभिनेता ने मुलाकात की। अभिनेता ने वीडियो शेयर कर लिखा, "53 साल बाद मुलाकात, प्रोफेसर सोम दत्त बट्टू 1972-73 में शिमला में मेरे म्यूजिक टीचर हुआ करते थे। उन्होंने हमारे कॉलेज के नाटकों के लिए संगीत भी तैयार किया था। जब मैं गुरुग्राम में फिल्म 'खोसला का घोसला 2' की शूटिंग कर रहा था, तब किसी तरह उनसे मुलाकात हो गई।"
अभिनेता ने आगे लिखा, "उनका आशीर्वाद पाकर दिल बहुत खुश हो गया। वे मुझे बार-बार 'बेटा' कहकर बुला रहे थे। इस उम्र में मुझे 'बेटा' कहने वाले बहुत कम लोग हैं, मां के अलावा।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts