माल रोड़ पर उप पशु चिकित्साधिकारी से बदमाशों ने लूटा पर्स 

 लूट के बजाय पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

मेरठ। थाना लालकुर्ती क्षेत्र के माल रोड पर बाइक सवार बदमाश डिप्टी (उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी) से पर्स लूटकर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद अफसर को थाने लेकर आ गई। आरोप है कि यहां पुलिस ने पर्स गुमशुदगी की तहरीर लिखवाई और एनसीआर दर्ज कर पशु चिकित्सक को चलता कर दिया।

मूलरूप से न्यू आगरा के नंगला बघेल दयालबाग निवासी डा. आदित्य कुमार आदर्श नगर में रहते हैं। वह उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी हैं और सूरजकुंड पशु चिकित्सालय में बैठते हैं। मंगलवार शाम वह माल रोड पर टहल रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और उनसे पर्स छीनकर भाग निकले।

डा. आदित्य कुमार बताते हैं कि बदमाशों ने नशा किया हुआ था। वह बेवजह पहले उनसे उलझने लगे और फिर अकेला पाकर जेब का पर्स व मोबाइल फोन निकाल लिया। जैसे ही बाइक लेकर वह भागने लगे, उन्होंने शोर मचा दिया। हबड़दबड़ में एक बदमाश के हाथ से उनका मोबाइल वहीं गिर गया। पकड़े जाने के डर से वह मोबाइल वहीं पर छोड़कर भाग निकले।

सूचना पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस

माल रोड पर पशु चिकित्सक से लूट की सूचना पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंच गई। डा. आदित्य ने पूरा वाकिया पुलिस को बताया। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें लेकर पुलिस चौकी आ गए। यहां उनसे लिखित में तहरीर लेकर थाने भेज दिया गया।करीब एक घंटे बाद पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर डाक्टर को सौंप दी। डा. आदित्य का कहना है कि पुलिस ने लूट मानने से इंकार कर दिया और उनसे जबरन पर्स की गुमशुदगी लिखवाई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts