शोभित विवि में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन दिखा जोश
ऊर्जा और खेल भावना का अद्भुत संगम ऊर्जा, उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन: शोभित विश्वविद्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिता जारी
मेरठ, शोभित विश्वविद्यालय में जारी वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन खेल भावना, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। विभिन्न खेल आयोजनों में छात्रों ने पूरे जोश और जुनून के साथ भाग लिया। इस दिन का मुख्य आकर्षण कबड्डी का रोमांचक मुकाबला रहा ।
चेस बॉयज कमल शर्मा विजेता, राकेश कुमार रनर अप रहे l 200 मीटर रेस गर्ल्स में आस्था गौतम प्रथम, सृष्टि चौधरी द्वितीय एवं दीवान ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की मेघा तृतीय रही। जैवलिन थ्रो में राधेश्याम प्रथम , कृष्णा सोम द्वितीय एवं श्रवण कुमार तृतीय रहे। शॉट पुट बॉयज में विशाल कुमार प्रथम, सैफ आलम द्वितीय एवं प्रखंड प्रताप सिंह तृतीय रहे। शॉट पुट गर्ल्स अमर ज्योति प्रथम, दीवान ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की वैष्णवी द्वितीय एवं ऋषिका सिंह तृतीय रही । डिस्कस थ्रो बॉयज में विशाल सिंह प्रथम, अंकित कुमार यादव द्वितीय एवं श्रवण कुमार तृतीय रहे । डिस्कस थ्रो गर्ल्स सुरभि तोमर प्रथम, दीवान ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन से वैष्णवी द्वितीय एवं ऋषिका सिंह तृतीय रही। लॉन्ग जंप में मोनीष चौधरी प्रथम, गौरव कुमार द्वितीय, अभिषेक कुमार तृतीय रहे। हाई जंप में गौरव कुमार प्रथम, हबीब आलम द्वितीय रहे। निवारा में पूजा साधना सोनी एवं गोविंदा की टीम प्रथम रही, हिमानी और ऋषिका रनर अप रहे। विजुअल स्टोरी टेलिंग थ्रू पोस्टर्स में आस्था गौतम प्रथम, अंशिका जांगिड़ द्वितीय एवं साक्षी शर्मा तृतीय रही। विजुअल आर्ट ऑन वॉल में अंशिका जांगिड़ प्रथम, सुहानी चौधरी खुशी सिंह और कृष्णा गंधर्व की टीम द्वितीय एवं काजल कुमारी, नखी कुमारी और समृद्धि कुमारी की टीम तृतीय रही। टेबल टेनिस सिंगल बॉयज में लक्ष्य शर्मा विजय रहे एवं आदम अहमद रनर अप रहे। कैरम सिंगल बॉयज में रोशन कुमार विजयी रहे एवं मिथुन कुमार रनर अप रहे। कैरम सिंगल गर्ल्स में कुमारी आदित्य सिंह विजेता एवं रनर अप निशा राज रही।200 मीटर रेस बॉयज में अस्मित यादव प्रथम, सलेह द्वितीय एवं स्वराजो तृतीया। रैपिड स्पिन स्पीच में आशीष पांडे प्रथम , सुकन्या वर्मा द्वितीय एवं हेमलता तृतीय रही।सभी विजेताओं को विवि के कुलपति डॉ वी0के त्यागी एवं कुलसचिव डॉ गणेश भारद्वाज ने संयुक्त रूप से मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया ।
खेल: अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व का माध्यम
खेल न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच होते हैं बल्कि वे अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों ने न केवल अपनी शारीरिक क्षमताओं का परीक्षण किया, बल्कि मानसिक दृढ़ता और खेल भावना को भी मजबूत किया।
प्रेरणा दिवस के अंतर्गत आयोजित इस भव्य खेल आयोजन को सफल बनाने में डॉ. दिव्या प्रकाश, राजकिशोर सिंह, जीतेंद्र कुमार, राजेश पांडेय, डॉ शमशाद, डॉ नेहा त्यागी, विजय माहेश्वरी ,डॉ नेहा यजुर्वेदी, डॉ. विकास गुप्ता,डॉ रूपेश, पंकज शर्मा, नीमरा, डॉ हरिओम सहित विश्वविद्यालय के सभी शिक्षको का योगदान रहा।


No comments:
Post a Comment