राष्ट्रीय पुस्तक मेला : तीसरा दिन 

 किताबों के बीच बीता छुट्टी का दिन 

 चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और रेखाओं से रचा संसार 

 कविता सुनाओ/कहानी लेखन प्रतियोगिता, पुस्तक पठन संस्कृति संवाद आज 

 मोहन पालीवाल की पुस्तक बालासाहेब का एकलव्य लोकार्पण 

इन्दौर ]फरवरी।  स्थानीय गांधी हाॅल कैम्पस में समय इंडिया, नई दिल्ली के तत्वावधान में जारी 10 दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेला का तीसरा दिन रविवार छुट्टी का रहा। पुस्तक प्रेमियों ने अपना समय किताबों के बीच बिताया। तमाम पुस्तक प्रेमियों ने अपनी पसन्द की पुस्तकें चुनीं और खरीदीं। कई पुस्तक प्रेमियों ने विभिन्न स्टाॅल्स पर घूम-घूमकर पुस्तकों को देखा और फिर आकर खरीदने का मन बनाया। किताबों पर केन्द्रित यह पुस्तक मेला 15 फरवरी तक जारी है। पुस्तक प्रेमियों के लिए मेला परिसर में प्रवेश की समयावधि दोपहर 12 बजे से रात्रि 9ः00 बजे तक की है। 

चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न : पुस्तक मेला में जारी शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार को बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में तीनों आयु वर्ग के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और रंगों रेखाओं के सहारे अपने भावों को व्यक्त किया। बच्चों की चित्रकला में जहाँ प्रकृति का खूबसूरत संसार रंगों और रेखाओं के माध्यम से चित्रित हुआ वहीं सामाजिक जीवन और पर्यावरण से जुड़े गहरे सरोकारों की आहट मिली। चित्रों को देखकर लगा कि बच्चों में अपने परिवेश और पर्यावरण के प्रति गहरी संवेदना है और वे सजग नागरिक की भूमिका जीने की सोच को आगे बढ़ा रहे हैं।  

 मोहन पालीवाल की पुस्तक बालासाहेब का एकलव्य लोकार्पण* 

   प्रसिद्ध साहित्यकार और कवयित्री ज्योति जैन ने मोहन पालीवाल की पुस्तक "बाला साहेब का एकलव्य" का लोकार्पण किया इस अवसर पर मिला संयोजक चंद्र भूषण अमित चितवन आदि मौजूद थे।

कविता सुनाओ/कहानी लेखन प्रतियोगिता आज: पुस्तक मेला में बच्चों की कविता सुनाओ/कहानी लेखन प्रतियोगिता सोमवार अपराह्न 3.00 बजे आयोजित है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी कविता सुनाने और कहानी लेखन की कला का प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रतियोगिता प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क है। 

पुस्तक पठन संस्कृति पर संवाद : पुस्तक मेला में सायं 4.50 बजे पुस्तक पठन संस्कृति पर संवाद कार्यक्रम आयोजित है। इस कार्यक्रम में पुस्तक प्रेेमी, लेखक, पत्रकार और संस्कृतिकर्मी अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित हैं। 

बच्चों की अच्छी और सस्ती किताबें : मनोज पब्लिकेशन्स और गोवो बुक्स के स्टाॅल पर बच्चों की सस्ती और अच्छी पुस्तकें भारी तादाद में उपलब्ध हैं। यहाँ पर आप छोटे बच्चों के लिए 101 सीरिज़ की एनिमल स्टोरिज़, बेड टाइम स्टोरी, फेरी टेल्स, माॅरल स्टोरिज़, पचतंत्र की कहानियाँ, टू इन वन कलर्स एण्ड शेप्स, फ्रूट्स एण्ड वेजिटेबल्स, बेबी पोस्टर्स, ए.बी.सी. चाट्र्स, बिग पिक्चर बोर्ड बुक्स आप खरीद सकते हैं। इसके अतिरिक्त गुरुनानक अर्जुन, शिव और पार्वती, गणेश, लक्ष्मी, प्रह्लाद, हनुमान, चाणक्य, सुभाष चन्द्र बोस, अशोक, महात्मा गांधी, राम, कृष्ण, झांसी की रानी, जातक कहानियाँ (3 खण्ड), जादू नगरी, रोबिन हुड, गुलिवर की यात्राएँ, तीसमार खाँ आदि उपलब्ध हैं। यह पुस्तकें बच्चों को भारतीय परंपरा, इतिहास, चरित्र नायकों, पौराणिक कथाओं और रोमांचक यात्राओं से समृद्ध करने में समर्थ हैं। समय प्रकाशन समूह एवं यश प्रकाशन के स्टाॅल पर कबीर के दोहे, गबन, गोदान, अपनी शक्ति पहचानें, बड़ी दीदी, निर्मला, वरदान, तितली, पंचतंत्र, हितोपदेश, बुलन्दियों की ओर, ऐसे रहें हमेशा खुश, चुनाव जीतने के अचूक नुस्खे, मन की 100 बातें, यू कैन डू इट जैसी चर्चित पुस्तकें हैं। यह पुस्तकें खूब बिक रही हैं और पुस्तक-प्रेमी उन्हें बड़े उत्साह से खरीद रहे हैं। ऐसी ही तमाम पुस्तकें राजपाल एण्ड सन्स, त्रिदेव बुक कलेक्शन, रितेश बुक एजेन्सी के स्टाॅल्स पर भी हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts