अमेरिका के बोस्टन कार्डियक फाउंनडेशन ने मरीजों को लगाए निशुल्क पेस मेकर
चिकित्सकों ने मरीजों को दिया नया जीवन दान
मेरठ। सोमवार को जसवंत राय स्पेशलिटी अस्पताल में दो दिवसीय निशुल्क स्थाई पेस मेकर कैंप का आयोजन किया गया। , बोस्टन कार्डियक फाउंडेशन के द्वारा 28 वे कैंप में 14 मरीजों को निशुल्क पेस मेकर लगाए जाएंगे।
मीडिया को जानकारी देते हुए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव अग्रवाल व बोस्टन से आये डॉ. सलिल मिड्डा ने संयुक्त रूप से बताया कि अब तक लगभग अधिकतम फ्री 735 पेसमेकर लगाए जा चुके हैं। जो पश्चिम उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस शिविर में 14 मरीजों को फ्री में लगाए गए हैं।कैंप में पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से 7, मुजफ्फरनगर से 1, बिजनौर से 1 दिल्ली से 3 बुलंदशहर से 1 फतेहपुर से 1 मरीजों को पेसमेकर लगाए गए
डॉ० राजीव अग्रवाल ने बताया कि बदलते आधुनिक युग में दिल की रोगियों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। पेसमेकर लगाने में लगभग 30 मिनट का समय लगता है। जिसके बाद मरीजों को पहली जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। एक पेसमेकर लगभग 10-15 सालों तक का काम करता है जरूरत पड़ने पर इसे बदल भी दिया जाता है। अथवा बैटरी भी बदल दी जाती है।डॉ० राजीव अग्रवाल ने बताया कि सभी मरीजों को दवाइयां, अस्पताल तथा स्वस्थ रहने के उपरान्त भी मेडिकल फॉलोअप फ्री किया जाएगा।ऐसे दिल के रोगी जिनके दिल की धड़कनों की रफ्तार कम हो रही है वह अपना रजिस्ट्रेशन www.bostoncardiacfoundation.org पर करालें जिससे उनकी जांच आदि प्रक्रिया करने के उपरांत 2027 में होने वाले फ्री पेसमेकर लगाया जा सके ।डॉ. राजीव अग्रवाल ने सम्पूर्ण भारत के सभी चिकित्सको, व्यपार मंडलो, रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद व पत्रकार बन्धुओ का आभार व्यक्त किया जिनके अथक प्रयासों से गरीब तबके के दिल के मरीजों को चिन्हित कर के इलाज के लिए भेजा गया।इस अवसर पर डॉ राकेश मौर्या, अस्पताल के निदेशक डॉ. एस सी अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, अशोक राजवंशी, राजीव रस्तोगी मौजूद रहें।
55 वर्षीय, श्री मोहम्मद आबिद का परिवार बहुत ही गरीब है ये कपडा बनाने का काम मजदूरी पर करते हैं, जिस से परिवार का गुजरा चलता है। इनको यह कार्य सपने जैसा था, इनका कहना है, कि डॉ राजीव अग्रवाल से मिलने के बाद दूसरी जिंदगी मिली, बातचीत के दौरान इन्होंने ने बताया, कि मुझे यह पेस मेकर तीसरी बार लग रहा है। मुझे बेहद ख़ुशी का एहसास हो रहा है कि इतना बड़ा काम मेरा बिना कुछ खर्च किये किया गया।
55 वर्षीय गंगा देवी अपनी लड़की पास मेरठ में रहती है जो बेहद गरीब वर्ग से हैं। 80 वर्षीय श्री जगन्नाथजो फतेहपुर के निवासी हैं। यह पूरी तरह अपने बेटे पर निर्भर हैं। इन का बेटा प्राइवेट प्राइमरी स्कूल में पढ़ाते हैं, जिनकी सैलरी बहुत ही काम है पूरे परिवार का खर्च केवल उसी सैलरी से चलता है।
पेसमेकर लगाने की प्रकिया मेरठ में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. राकेश मौर्या, बोस्टन से आये डॉ. सलिल मिड्डा प्रेसिडेंट ऑफ बोस्टन कार्डियक फाउंडेशन एवं उनकी टीम (डॉ. लिओन, सिस्टर बृंदा, टेक्निशन, ऑस्टिन, टेलर हिल, व शिवशंकरन पेसमेकर के प्रतिनिधि के द्वारा की गयी।फ्री पेसमेकर का लगाने का प्रयास संपूर्ण भारत में पहली बार जसवंत राय स्पेशलिटी अस्पताल मेरठ में किया गया, जो निरंतर चौबीस वर्षों से चल रहा हैजसवंत राय चूड़ामणि ट्रस्ट सोसायटी के चेयरमैन श्री अशोक गुप्ता व सुशीला जसवंत राय मेटरनिटी अस्पताल के चेयरमैन श्री राजीव गुप्ता ने आर्थिक सहयोग दिया तथा भविष्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।


No comments:
Post a Comment