होली पर्व पर उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति
होलीका दहन कार्यक्रमों को विद्युत लाईनों से सुरक्षित दूरी पर आयोजित कराने को स्थानीय स्तर पर, निगरानी रखने के निर्देश
ब्रेकडाउन की स्थिति मे तत्काल बहाली के आदेश
मेरठ। रवीश गुप्ता प्रबन्ध निदेशक द्वारा आगामी होली पर्व के अवसर पर, उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं सुचारू रूप से आपूर्ति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गये है। प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी जनपदों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है की त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान न होने पाए यदि किसी कारणवश ब्रेकडाउन या आपूर्ति बाधित होती है तो उसका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
होली के अवसर पर प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं भीड-भाड वाले स्थलों पर, विद्युत लाईनों, उपकरणों एवं अन्य तकनीकी खामियों को जॉचकर उन्हें तत्काल दुरूस्त करने के निर्देश दिये गए हैं। सभी क्षेत्रों मे मरम्मत गैग आवश्यक उपकरण, ट्रांसफार्मर एवं सामग्री को चिन्हित स्थानों पर उपलब्ध कराने को कहा गया है ताकि किसी भी लोकल फॉल्ट या ब्रेकडाउन की स्थिति मे न्यूनतम समय मे आपूर्ति बहाल की जा सके। प्रबन्ध निदेशक ने रात्रि के समय प्रमुख स्थलों के विशेष निगरानी के निर्देश दिए है। जनपद स्तर पर 24X7 संचालित कन्ट्रोल रूम को पूरी तराह सक्रिय रखते हुए, सक्षम अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए गए है।
होलीका दहन कार्यकमों को विद्युत लाईनों से सुरक्षित दूरी पर आयोजित कराने को, स्थानीय स्तर पर, निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं सभी वितरण ट्रांसफार्मरों की जॉच कर, आवश्यक सुरक्षा गार्डिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु हैल्प लाईन नं0 1912 पर विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है ताकि शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्र मे, त्वरित कार्यवाही की जा सके।
अस्थााई संयोजन की व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए यदि किसी कार्यकम / समारोह स्थल पर अस्थाई विद्युत संयोजन की मॉग आती है तो उसे नियमानुसार अविलम्ब, अस्थाई संयोजन देने के निर्देश दिए गए है जिससे उपभोक्ता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपभोक्ताओं से अपील की गई है किसी भी विद्युत संबंधि समस्या होने पर तत्काल विद्युत हैल्प लाईन नं० 1912 या निकटतम विद्युत कार्यालय में शिकायत दर्ज कराए जिससे समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सके।


No comments:
Post a Comment